• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने में सभी का सहयोग आवश्यक : शिवराज

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य अकेले सरकार नहीं कर सकती, इसके लिए सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

आधिकारिक जानकारी में श्री चौहान ने वेबीनार के माध्यम से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के भौतिक अधोसंरचना के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप देने का मध्यप्रदेश ने बीड़ा उठाया है तथा इसके लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। रोडमैप निर्माण में विषय विशेषज्ञों के सुझाव आमंत्रित करने के लिए वेबीनार आयोजित किए जा रहे हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर इसकी कार्ययोजना तैयार कर उस पर त्वरित गति से अमल किया जाएगा।

मुन्नार में भूस्खलन से चाय बागान के 80 कर्मचारी लापता, पीएम मोदी ने जताया दुख

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का हमने 3 वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि वेबीनार में सुरेश प्रभु, नीति आयोग के अमिताभ कांत व अन्य विशेषज्ञों के द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए दिए गए म.प्र. में नेशनल लॉजिस्टिक हब, बफर में सफर, ‘नर्मदा टूरिज्म, एयर कार्गो, फ्यूचरस्टिक इंडस्ट्री, टाइगर रिजर्व एडॉप्टेशन, रॉउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस आदि सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इन पर तत्परता से अमल किया जाएगा।

वेबीनार में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि कोरोना संकट में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे उबरने के लिए आत्मनिर्भरता के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह अत्यंत हर्ष की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को मूर्त रूप देने की मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में पहल की है, तथा विषय विशेषज्ञों की राय से इसका रोडपमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय स्थल है। यहां से शुरूआत होगी तो पूरे देश में यह सफल रहेगा।

श्री प्रभु ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए प्रदेश को ‘ग्लोबल वैल्यू चेन’ एवं ‘ग्लोबल सप्लाई चेन’ से जोड़ना होगा। मध्यप्रदेश में ‘एयर कार्गों’ सेवाओं का विस्तार करना होगा। मध्यप्रदेश को नेशनल लॉजिस्टिक हब बनाने की अत्यधिक संभावनाएं हैं। इसके आंतरिक व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश के कृषि उद्योगों को विदेश में बाजार उपलब्ध कराना होगा। मध्यप्रदेश के बासमती चावल सहित जिलावार वहां की विशेष वस्तुओं की जी.आई. टैगिंग करानी होगी।

पति की हैवानियत : पत्नी को बीच सड़क पर फरसे से काट दिया सिर, फिर किया ये काम

श्री प्रभु ने कहा कि मध्यप्रदेश को प्रयास करने होंगे कि यहां विश्व की ‘फ्यूचरिस्टिक इंडस्ट्रीज’ आएं। मध्यप्रदेश में टूरिज्म एवं टाइगर सफारी को बढ़ावा देना होगा। प्रदेश के टाइगर रिजर्व को एडॉप्ट करना यहां के टूरिज्म को बढ़ावा देने में सहायक होगा। प्रदेश में जिलेवार विकास का मॉडल बनाना होगा तथा वहां की विशेषताओं के क्षेत्र को बढ़ावा देना होगा। हर जिले में रोजगार के अवसर एवं संसाधनों का विकास कर आत्मनिर्भर बनाना होगा।

वेबीनार के समापन सत्र में लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाहा, सीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड के एम.डी. जे. सतीश कुमार राव, विषय विशेषज्ञ चेतन्य वैद्य तथा हितेन्द्र मेहता आदि ने भाग लिया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने सभी सहभागियों का आभार माना।

Tags: 24ghante online.comDevelopment of Madhya PradeshMadhya Pradeshshivraj singh chauhanमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का विकास
Previous Post

जनता कोरोना से त्रस्त, सरकार बाड़ेबंदी में संगीत का आनंद लेने में मस्त : पूनियां

Next Post

इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा

Desk

Desk

Related Posts

Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Next Post
ganesh jayanti

इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा

यह भी पढ़ें

Waqf Amendment Bill

लोकसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन विधेयक, विपक्ष का विरोध शुरू

02/04/2025
Yogi Adityanath

योगी बोले- कोरोना ने पूरी दुनिया को भारतीय चिकित्सा पद्धति के बारे में सोचने को मजबूर किया

05/01/2021
cm yogi

सीएम योगी ने लखनऊ और कानपुर नगर की स्थिति की माॅनिटरिंग करने के दिये निर्देश

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version