• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्र सरकार ने जारी की कोरोना की एडवाइजरी, नए साल के जश्न में जरूर बरतें ये सावधानियां

Writer D by Writer D
23/12/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Corona advisory

Corona advisory issued

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कोरोना (Corona) को लेकर बहुत ज्यादा संजीदा दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाई लेवल की मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की रोकथाम की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

मनसुख मंडाविया ने बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आने वाले त्योहारों और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट एंड वैक्सीनेशन’ पर ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने मास्क पहनने, हाथ साफ रखने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने जैसे कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने का निर्देश दिया है।

केंद्र ने नियमित तौर पर जिलेवार इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मामलों की निगरानी और रिपोर्टिंग करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को सहयोग की भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि हमने पिछली बार आई लहर के दौरान किया है।

अस्पतालों में ड्राय रन कराने के निर्देश

गाइडलाइंस के मुताबिक राज्यों को हर जिले में कोविड नियमों के तहत आरटी-पीसीआर और एंटीजन टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा गया है।उनसे कहा गया है कि नए वेरिएंट का समय से पता लगाया जा सके इसलिए ज्यादा से ज्यादा केसों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए जाएं।

अस्तपतालों में कोविड से निपटने के संसाधनों और स्टाफ को तैयार रहने के निर्देश देने को कहा गया है। इसे अलावा कहा गया है कि तैयारी देखने के लिए ड्राय रन भी करा सकते हैं।

corona guidelines

राज्यों से वैक्सिनेशन बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बूस्टर डोज का कवरेज बढ़ाने के लिए भी कहा गया है।

कोरोना गाइडलाइंस

एडवाइजरी में सभी इवेंट ऑर्गेनाइजर्स, बिजनेस ऑनर्स, व्यापार संगठनों को निर्देश देने के लिए कहा कि त्योहार आने वाले हैं इसलिए ध्यान रखें की भीड़ न जुटने पाए। इसके अलावा इंडोर इंवेंट्स लोगों के लिए मास्क अनिवार्य करें।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि कई देशों में कोविड-19 के मामलों में उछाल के मद्देनजर भारत ने देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से 2 प्रतिशत के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। अगर जरूरी हुआ तो विदेशी यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य करने पर विचार कर सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना को लेकर हाईलेवल मीटिंग में देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी। बैठक के बाद मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया था कि कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए एक्सपर्ट के साथ बैठक की। अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी तेज करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

उप्र को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए दोगुनी करनी होगी कृषि विकास दर: सीएम योगी

मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट भेज दिया है। सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा है कि नए कोविड पॉजिटिव मरीजों का सैंपल जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजा जाए, ताकि वहां इस सैंपल का जिनोम सीक्वेंसिंग हो सके और अगर कोरोना का कोई नया वेरिएंट पनपता है तो उसे ट्रैक किया जा सके।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि इस तरह की कवायद से देश में मौजूद नए वेरिएंट का समय पर पता लगाने में मदद लेगी और फिर इसके आधार पर केंद्र सरकार आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की सुविधा प्रदान करेगी।

Tags: central governmentCorona advisoryCorona Guidelinescorona newscorona updatesdelhi newsNational news
Previous Post

क्रिसमस से पहले खून की होली, अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत

Next Post

अटल जी के जन्मदिन पर हजारों ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल का तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Next Post
Atal Bihari Vajpayee

अटल जी के जन्मदिन पर हजारों ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल का तोहफा

यह भी पढ़ें

causes of pain of left hand

बाएं हाथ में दर्द होना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत, हो जाए सावधान

09/12/2021

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में दोषी पूर्व एमएलसी को जेल भेजने का आदेश

22/03/2022
Raman Singh

पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष

10/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version