• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 1094 नए केस, दो की मौत

Writer D by Writer D
23/04/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना (Corona) की रफ्तार डराने लगी है। पिछले कई दिनों से मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। अब एक बार फिर राजधानी में कोरोना मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में 1094 मामले सामने आ गए हैं। दो लोगों की मौत भी हुई है। संक्रमण दर भी चार फीसदी से ऊपर बना हुआ है। अभी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.82%  दर्ज हुआ है।

वैसे दिल्ली में कल भी कोरोना के हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। दो लोगों की मौत भी हो गई थी। अब आज फिर आंकड़ा हजार पार का रहा है, ऐसे में चिंता ज्यादा बढ़ गई है। टेस्टिंग के मामले में दिल्ली सरकार जरूर तेजी लाने का प्रयास कर रही है। पिछले 24 घंटे में 22,714 टेस्ट किए गए हैं। यहां पर आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या 13748 रही है और एंटीजन 8966 रहे हैं। अभी के लिए दिल्ली सरकार द्वारा पैनिक ना करने की अपील की जा रही है। जोर देकर कहा गया है कि मामले जरूर ज्यादा बढ़ रहे हैं, लेकिन हॉस्पिटलाइजेशन कम है। जो गाइडलाइन भी जारी की गई है उसमें पाबंदियों से ज्यादा सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसी वजह से अब मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। मेट्रो में भी मास्क को अब फिर अनिवार्य कर दिया गया है।

कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी अव्‍वल, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज

स्कूलों को लेकर भी दिल्ली सरकार ने अपनी गाइडलाइन स्पष्ट कर दी है। कोरोना मामले बढ़ने पर स्कूल बंद करने पर जोर नहीं दिया जा रहा है, बल्कि सिर्फ उस विंग या फिर बिल्डिंग को ही बंद करने की बात हो रही है। वहीं स्कूल बंद करने का फैसला भी विद्यालय के प्रशासन पर छोड़ दिया गया है। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि दो साल स्कूल बंद होने की वजह से पहले ही छात्रों का काफी नुकसान हो चुका है। अब दोबारा ऐसा करने का कोई फायदा नहीं है।

इस सब के अलावा दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों से निपटने के लिए सरकार द्वारा अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सरकार 65 हजार के करीब अतिरिक्त बेड बढ़ाने पर विचार कर रही है। वहीं टीकाकरण अभियान में तेजी लाने पर भी फोकस दिया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज को पहले ही फ्री कर दिया गया है। इसके अलावा टेस्टिंग बढ़ाने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। ऐसे में कोरोना संकट से निपटने के लिए तैयारी जारी है, मामले कब कम होते हैं, इसका सभी को इंतजार रहेगा।

Tags: corona newscorona updatescorona virusdelhi newsNational news
Previous Post

तपती गर्मी से रामलला परेशान, गर्भगृह का एसी हुआ खराब

Next Post

CBSE के सिलेबस से हटाया गया इस्लामी साम्राज्य का उदय, फैज की नज़्में भी हटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

धामी सरकार ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए जारी किए रु. 8.61 करोड़, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

01/07/2026
Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
Next Post
CBSE

CBSE के सिलेबस से हटाया गया इस्लामी साम्राज्य का उदय, फैज की नज़्में भी हटी

यह भी पढ़ें

Jubin Nautiyal Home Quarantined

सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता निकले कोरोना पॉजिटिव, पूरा परिवार होम क्वारंटाइन

14/08/2020
curly hair

गर्मियों में बिगड़ जाते हैं घुंघराले बालों के हालात, इन टिप्स के साथ रखें उनका ख्याल

22/03/2026
Suspicious Car

दिल्ली में इस नंबर वाली कार को लेकर जारी हुआ हाई अलर्ट, जानें पूरा मामला

24/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version