• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यहां कोरोना ने फिर मचाया कोहराम, कई शहरों में लगा लॉकडाउन

Writer D by Writer D
28/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग। चीन में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण (Corona) की नई लहर आ गई है। सोमवार को चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन (Lockdown) लागू कर दिया। शंघाई के पुडोंग और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। कहा जा रहा है कि इस नई लहर से चीन की अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है।

स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार से पांच दिन लॉकडाउन होगा।

यहां के लोगों को घर पर रहने को कहा गया है। घरों में सामान की डिलीवरी के लिए चेकपॉइंट बनाए गए हैं। आवश्यक नहीं माने जाने वाले ऑफिस और सभी व्यवसायों को बंद कर दिया गया है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन को सस्पेंड कर दिया गया है। 2.60 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर के कई इलाके पहले से लॉकडाउन की गिरफ्त में हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से इजाफे के चलते शंघाई के थीम पार्क को पहले ही बंद कर दिया गया था।

फिर हो रही कोरोना की वापसी, 24 घंटे में सामने आए 12 लाख से अधिक नए मामले

चीन में मार्च माह में अब तक 56,000 से अधिक कोरोना मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर मामले उत्तरपूर्वी प्रांत से आए हैं। शनिवार को दर्ज किए गए केवल 47 केस के साथ शंघाई में अपेक्षाकृत कम मामले सामने आए।

चीन के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के संक्रामक बीमारी विशेषज्ञ वू जुनयू ने कहा कि चीन ‘जीरो कोविड’ के लक्ष्य का पालन करने की दिशा में काम कर रहा है।

फिर हुई कोरोना की वापसी, इन शहरों में जारी हुआ रेड अलर्ट

‘जीरो कोविड’ नीति के तहत लॉकडाउन और करीबी संपर्क की जांच समेत बड़े पैमाने पर जांच, संदिग्ध व्यक्ति को घर पर पृथक-वास या सरकारी केंद्र में भेजना शामिल है।

चीन में टीकाकरण

चीन की टीकाकरण दर लगभग 87% है, ये वृद्ध लोगों में काफी कम है। इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए राष्ट्रीय आंकड़ों से पता चला है कि 60 और उससे अधिक उम्र के 52 मिलियन से अधिक लोगों को अभी तक किसी भी कोविड -19 वैक्सीन का टीका नहीं लगाया गया है। बूस्टर दरें भी कम हैं, 60-69 के बीच केवल 56.4% लोगों को बूस्टर डोज़ मिला है, और 70-79 के बीच 48.4% लोगों ने टीके की खुराक दी गई है।

Tags: # world newschina nescorona virusinternationla newslockdown
Previous Post

नायब तहसीलदार के कार्यालय में लगी भीषण आग, दस्तावेज जलकर राख

Next Post

बंगाल विधानसभा में BJP-TMC नेता भिड़े, शुभेंदु अधिकारी समेत पांच विधायक सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post

बंगाल विधानसभा में BJP-TMC नेता भिड़े, शुभेंदु अधिकारी समेत पांच विधायक सस्पेंड

यह भी पढ़ें

plants

ये पौधे घर में लगाने से चमकेगा भाग्य

05/01/2026
Special plans of Reliance Jio, Airtel and Vodafone, for just Rs 300

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के खास प्लान, मात्र 300 रूपए में

13/05/2021
Chhath Puja

छठ पूजा पर राशिनुसार करें ये उपाय, संतान के जीवन से दूर होंगी बाधाएं

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version