• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल पर बांकेबिहारी के दर्शन की बदली व्यवस्था, जारी हुई कोरोना गाइडलाइन

Writer D by Writer D
22/12/2023
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Banke Bihari Mandir

Banke Bihari Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी (Banke Bihari) के दर्शन के लिए नव वर्ष पर करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शासन की गाइडलाइन की पालन करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को पत्र लिखा है। होटल संचालक, फैक्ट्री और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को भी आदेश दिया गया है कि वे अपने यहां कोविड गाइडलाइन का पालन कराएं। सभी सरकारी महकमों को भी अपने यहां आने वाले कर्मचारी व आगंतुकों को नियमों का पालन कराने का आदेश दिया गया है, लेकिन वर्तमान में हालत यह है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सभी स्थलों, होटलों और सरकारी महकमों में यही स्थिति रही।

बच्चे-बुुजुर्गों को न लाएं

बांकेबिहारी (Banke Bihari) मंदिर प्रबंधन नए साल पर उमड़ने वाली भीड़ से कोविड फैलने की आंशका के मद्देनजर गाइडलाइन तैयार कर रहा है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड महामारी का खतरा फिर से बढ़ रहा है। नव वर्ष पर लाखों श्रद्धालु आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाइड लाइन तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। वहीं उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नववर्ष पर अपने साथ छोटे बच्चे, बुजुर्ग, अस्वस्थ और दिव्यांग को न लाएं। श्रद्धालु व्रत न रखकर आएं और बीमार हैं तो दवा खाकर ही मंदिर में दर्शन करने आएं।

देश में पैर पसार रहा है कोरोना, लखनऊ समेत इन शहरों में मिले संक्रमित मरीज

गोवा, केरल और महाराष्ट्र में कोविड के नए वैरिएंट के केस सामने आ चुके हैं। देश के अन्य हिस्सों में सामान्य कोविड के मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ने लगी हैं। ऐसे में 2020 और 2021 में कोविड के कारण लॉकडाउन का दंश झेल चुके ब्रज के उद्यमियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। होटल, रेस्तरां सहित पायल, साड़ी, टोंटी उद्यमियों को आशंका है कि भीड़ के कारण कोरोना के केस यहां बढ़े तो कारोबार को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सीएमओ ने की ये अपील

सीएमओ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि कोविड के केस देश के कई हिस्सों में सामने आए हैं। लोगों से अपील है कि वह कोविड नियमों का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं। स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है। धार्मिक स्थलों के संचालक भी अपने यहां मास्क लगाने के नियम का पालन श्रद्धालुओं से जरूर कराएं। जरूरी नहीं हो तो भीड़ में जाने से बचें। जाएं भी तो सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क पहनें। घर जाकर हाथ और मुंह को अच्छे से साफ करें।

Tags: banke bihari mandirmathura newsvrindavan news
Previous Post

सेविंग अकाउंट में पैसे रखने पर मिलेगा FD के बराबर रिटर्न, ये 3 बैंक दे रहे मौका

Next Post

तालिबान को हुआ अपनी गलती का एहसास, लड़कियों की शिक्षा को लेकर कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Taliban

तालिबान को हुआ अपनी गलती का एहसास, लड़कियों की शिक्षा को लेकर कही ये बात

यह भी पढ़ें

hair fall

हेयर फॉल से हैं परेशान, तो करें ये स्पेशल मसाज

16/04/2025
Shani Trayodashi

शनि देव ने किया राहु के नक्षत्र में प्रवेश, साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर होगा ये असर

04/10/2024
birds died

इटावा की सरसईनावर झील मे दर्जनो पक्षियों की मौत, मचा हड़कंप

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version