• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में दम तोड़ रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले मात्र 190 नए केस

Writer D by Writer D
28/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, स्वास्थ्य
0
corona cases in up

corona cases in up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूबे में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 190 नये मामले आये है, 25 लोगों की मौत हुई। वहीं लखनऊ में 14 संक्रमित मिले, दो लोगों की और मौत हुई। हालांकि सरकार ने टीकाकरण का अभियान युद्धस्तर पर जारी कर रखा है। योगी के ट्रिपल टी के फार्मूले के चलते प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिविटी दर 0.1 प्रतिशत व रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत हो गयी है। अब तक कुल 3,04,79,428 डोजें लगायी गयी हैं।

सूबे के 17 जिलों में एक भी नये संक्रमित मरीज नहीं मिले है, वहीं 20 जिलों में मात्र एक-एक संक्रमित मिलने की सूचना है। वाराणसी-आगरा-बुलंदशहर में 10-10, कानुपर नगर में 9, लखीमपुर खीरी में 8 व प्रयागराज में 7 नये संक्रमित मिले हैं। सोमवार को मौतों की संख्या में भी भारी कमी है केवल प्रयागराज में सबसे ज्यादा 4 मौतें हुई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निदेर्शानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है।

गत एक दिन में कुल 2,63,033 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,73,48,462 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 261 लोग तथा अब तक 16,80,174 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 3,046 एक्टिव मामले हैं, जिनमें सेए 1868 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है।

प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,00,919 घरों के 17,22,73,749 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 2,61,54,182 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 43,25,246 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कुछ प्रदेशों में कोविड के वैरिएंट डेल्टा प्लस के मामले प्रकाश में आ रहे है। इसलिए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कोविड के नये प्रकार का संक्रमण डेल्टा प्लस संज्ञान में आ रहा है इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पूर्णरूप से पालन करे।

Tags: 24ghante online.comcm yogicorona cases in india til nowcorona cases in upcorona in UPcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा की पारीवारिक फोटो, फैंस ने किया पसंद

Next Post

संगीतकार सोनू निगम बने मॉडल, कपड़ों के लिए मॉडलिंग करते आएंगे नजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post

संगीतकार सोनू निगम बने मॉडल, कपड़ों के लिए मॉडलिंग करते आएंगे नजर

यह भी पढ़ें

result

UP Board ने नए शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर किया जारी, जानें एग्जाम का शेड्यूल

15/07/2021
Suicide

महिला ने दो मासूमों के साथ फांसी लगाकर दे दी जान, घरेलू कलह से थी परेशान

20/08/2022

आज़म खान की पत्नी और बेटे को मिली जमानत, फिर भी रहेंगे जेल में, ये है वजह

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version