Main Sliderनई दिल्लीराष्ट्रीय

राजधानी में कोरोना का तांडव, एक दिन में हुई 45 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की रफ्तार भले धीमी पड़ गई हो, लेकिन मौत के आंकड़े फिर से डराने लगे हैं। तीसरी लहर के खौफ के बीच एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

आज दिल्ली में 11486 नए मामले सामने आए, जबकि 45 मरीजों ने जान गंवाई है। बता दें कि 5 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। 5 जून को 48 मरीजों की मौत हुई थी।

उप्र में कोरोना के 16,740 नये मामले, 15 हजार से अधिक लोग हुए रोगमुक्त

फिलहाल राजधानी में संक्रमण दर 16.36% और एक्टिव केस 58593 हैं। वहीं, शुक्रवार के मुकाबले दिल्ली में 22 जनवरी को अधिक केस दर्ज किए गए। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 10,756 नए केस आए, जबकि 38 मरीजों की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button