• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हॉस्पिटल में कोरोना मरीज की मौत, लाखों का बिल देख पत्नी ने भी की आत्महत्या

Writer D by Writer D
26/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
suicide

लाखों का बिल देख पत्नी ने की आत्महत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना की आपदा में भी मानवता को ताक पर रखकर पैसा कमाने के चक्कर ने आज एक महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। मामला कानपुर के हॉस्पिटल कृष्णा जुड़ा हुआ है। यहां लगातार तीसरे दिन मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लूटने  का आरोप लगाया।

रविवार को हद तो तब हो गई जब एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हो गई। इसके तुरंत बाद शव देने से पहले पत्नी के हाथों लाखों का बिल थमा दिया गया। पति के वियोग से पीड़ित पत्नी ने लाखों का बिल देखकर जान देना ही बेहतर समझा और आत्महत्या कर ली। कानपुर में इसकी चर्चा चारों तरफ है, लेकिन अस्पताल प्रशासन पर कोई खास असर नहीं पड़ता दिख रहा है।

इतनी बड़ी घटना हो के बाद भी जिले के मुख्य चिकिस्साधिकारी का फोन न उठाने का क्रम बरकरार है। शिकायत किए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से हॉस्पिटल के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। सवाल है कि अगर मरीजों के तीमारदार आरोप लगा रहे हैं तो उनकी कोई सुनवाई क्यों नहीं हो रही है। इसलिए लोग कर रहे हैं कि उच्च स्तर पर संरक्षण मिलने से ही हॉस्पिटल लूट कर रहा है।

केंद्र सरकार का अहम फैसला, अब सिर्फ हेल्थ सेक्टर के लिए होगा ऑक्सीजन का उपयोग

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया। ये अस्पताल मनमाना पैसा न वसूलें, इसके लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। लेकिन टाटमिल स्थित कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की मनमानी पर कोई नियंत्रण नहीं है। लगातार तीसरे दिन भी मरीजों के तीमारदारों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर सिर्फ लूट मचा रखी है।

यही नहीं रविवार को चकेरी थाना क्षेत्र निवासी कोरोना पॉजिटिव कीर्ति त्रिवेदी की मौत पर पत्नी अंजली त्रिवेदी ने आत्महत्या भी कर ली। परिजनों के मुताबिक कीर्ति की मौत डाक्टरों की मनमानी के चलते हुई है। बताया गया कि कीर्ति को आक्सीजन की कमी थी, पर डाक्टरों ने आक्सीजन नहीं लगाया। जब मरीज की हालत अधिक खराब हो गई तो दो दिनों तक वेंटीलेटर पर रखा और आज मौत की पुष्टि कर दी।

कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार का खर्च सरकार वहन करेगी : योगी

पति की मौत के बाद अस्पताल से मिले लाखों के बिल को देख पत्नी अंजली बदहवास हो गई और आहत होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मांग की है कि अस्पताल प्रशासन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये।

चकेरी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि पति की मौत से परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsDeath Due To Coronakanpur newsup news
Previous Post

स्वास्थ्य मंत्रियों ने जताई असमर्थता, केंद्र पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

Next Post

गश्त पर निकले सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
Next Post
shot

गश्त पर निकले सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

MP Pachauri met CM Yogi

सांसद खेल स्पर्धा से स्थानीय खेल व खिलाड़ियों को मिलेगा नया प्लेटफार्म: सीएम योगी

28/03/2023
बस्ती में 38 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

राजधानी में कोरोना वायरस पर लगी लगाम, संक्रमण दर घटकर हुई 6 प्रतिशत

07/08/2020
sachin waje

सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

09/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version