• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना पॉजिटिव NSG जवान को नहीं मिल सका बेड, रास्ते में तोड़ा दम

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Corona positive NSG jawan

Corona positive NSG jawan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण इस वक्त पूरे देश में अफरातफरी का माहौल है। एक अदद ऑक्सीजन बेड की तलाश में मरीज दम तोड़ रहे हैं। कई अस्पतालों में तो ऑक्सीजन सप्लाई रुक जाने की वजह से भी मरीजों की मौत हो गई। राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक एनएसजी जवान की भी ऑक्सीजन बेड न मिल पाने के कारण मौत हो गई।

एनएसजी जवान बीके झा कोरोना संक्रमण के बाद बीते 22 अप्रैल से दिल्ली से सटे नोएडा के रेफरल अस्पताल में भर्ती थे। शुरुआती 12 दिनों तक झा की तबीयत ठीक थी लेकिन 4 अप्रैल की शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई। ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा।

रेफरल अस्पताल में आईसीयू बेड खाली नहीं थे इसलिए दूसरे जगह शिफ्ट करने को कहा गया। इसके बाद दिल्ली में ऑक्सीजन बेड की तलाश की जाने लगी। लेकिन अगले पांच घंटे तक उन्हें बेड नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई।

बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी, TMC समर्थक महिलाओं पर कर रहे हमले

बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के हालात बेहद बुरे हैं। बीते 15 दिनों के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब मरीजों की ऑक्सीजन बेड न मिलने के कारण मौत हुई है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन ही खत्म हो जाने के कारण मरीजों की मौत हो गई।

इस बीच मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, ‘देश में जो स्थिति है, उसे देखकर आप अंधे हो सकते हैं। हम नहीं। हम लोगों को मरता हुआ नहीं देख सकते।’

लोगों की ज़िंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है भाजपा : अखिलेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘केंद्र ने तो आंखों पर पट्टी बांध ली है, हम ऐसा नहीं कर सकते।’ हाईकोर्ट में अमिकस क्यूरी ने जानकारी दी है कि दिल्ली में कई लोग ऑक्सीजन की कमी की वजह से मर रहे हैं। हाईकोर्ट में एमेकस क्यूरी ने सुझाव दिया है कि कुछ जगह पर ऑक्सीजन को स्टोर किया जा सकता है, जिससे कमी का संकट कम हो।

Tags: corona blast in delhicorona in delhiNational news
Previous Post

बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी, TMC समर्थक महिलाओं पर कर रहे हमले

Next Post

कोरोना के खिलाफ गांव-गांव शुरू हुआ विशेष ट्रेसिंग अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
Next Post
corona test

कोरोना के खिलाफ गांव-गांव शुरू हुआ विशेष ट्रेसिंग अभियान

यह भी पढ़ें

PM Modi

कांग्रेस के मुंह में संविधान शब्द भी शोभा नहीं देता, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

14/12/2024
10 सैनिक ढेर

जम्मू-कश्मीर में LOC पर सेना की जवाबी कार्रवाई में 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, चौकियां तबाह

05/08/2020
janta darbar

सीएम योगी का एक्शन ऑन द स्पॉट, लापरवाही बरतने पर अफसरों को लगाई फटकार

07/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version