• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 79.96 फीसदी, 2.83 लाख लोग रोगमुक्त

Desk by Desk
20/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5809 नये मामले सामने आये है जबकि 6584 मरीज स्वस्थ हुये हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 1,40,754 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 85,40,604 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 2,83,274 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 79.96 है।

अनुराग कश्यप पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, तो पूर्व पत्नी ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65,954 कोरोना के एक्टिव मामले है जिसमें होम आइसोलेशन में 34,119 लोग हैं। होम आइसोलेशन में अब तक कुल 1,82,242 में से 1,48,123 की अवधि की पूर्ण हो चुकी है। कल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए जिलों से प्रयोगशालाओं में 51,884 सैम्पल भेजे गये। मुख्यमंत्री ने आज कोविड-19 संक्रमण की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक नई ऐप एप्लीकेशन लांच किया है। यह जनसाधारण के लिए अत्यन्त उपयोगी होगा तथा लोगों की जांच के उपरान्त परिणाम शीघ्र मिलेगा।

श्री प्रसाद ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से ऐसी व्यवस्था विकसित की गई है कि टेस्ट करवाने वाला व्यक्ति अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर पर ओटीपी प्राप्त करके अपने कोविड-19 टेस्ट के परिणाम को स्वयं देख सकेगा तथा इसे डाउनलोड भी कर सकेगा। यह एप कोविड वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकारी संस्थानों को सहयोग एवं चिकित्सा के लिए लोगों की मदद करने में सहायक होगा।

मथुरा : भाजपा विधायक पूरन प्रकाश समेत परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव  

इस बीच स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 874 नये मरीजों की पहचान की गयी वहीं कानपुर में 394,प्रयागराज में 302,मेरठ में 230,गोरखपुर में 210,वाराणसी में 182,गाजियाबाद में 153,बरेली में 132,मुरादाबाद में 148,झांसी में 139,आगरा में 223,नोएडा में 125 और अलीगढ़ में 119 मरीज मिले हैं।

उन्होने बताया कि इस अवधि में कानपुर में 13 मरीजों की मौत हो गयी जबकि प्रयागराज में सात,लखनऊ में छह, मेरठ में चार,झांसी में चार,गोरखपुर,सहारनपुर,बाराबंकी और वाराणसी में तीन तीन मरीजों की मृत्यु हो गयी। कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित लखनऊ में अब तक 591 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि कानपुर में यह आंकड़ा 589 का है।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

मोदी सरकार MSP को कानून में जोड़ने से क्यूं भाग रही है?

Next Post

पूर्वी लद्दाख में चीन को मुंहतोड़ जवाब, भारत ने 6 चोटियों पर किया कब्जा

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
आगरा

‘यूपी राइज 2026’: इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा

15/09/2026
Next Post

पूर्वी लद्दाख में चीन को मुंहतोड़ जवाब, भारत ने 6 चोटियों पर किया कब्जा

यह भी पढ़ें

सपा का राजभवन पर प्रदर्शनSP's protests at the Raj Bhavan

सपा ने NEET-JEE को रद्द किए जाने की मांग को लेकर राजभवन पर प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठी

27/08/2020
Paris Olympics

WFI का बड़ा फैसला, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगट समेत इन रेसलर्स का नहीं होगा ट्रायल

21/05/2024

कांग्रेस को अपने अतीत में झांकना चाहिए, उन्होने कभी नहीं चाहा राम मंदिर बने : योगी

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version