• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमण : इन 5 राज्यों की रेलवे से अपील- अभी न चलाएं कोई नई स्पेशल ट्रेन

Desk by Desk
28/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर रेलवे के ट्रेन ऑपरेशन पर भी हुआ है। 5 राज्यों ने रेलवे से कोई भी नई ट्रेन न चलाने की अपील की है। तो वहीं रेलवे को कई मौजूदा स्पेशल ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ी है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड जैसे राज्यों ने रेलवे से अपील की है कि वह फिलहाल कोई भी नई स्पेशल ट्रेन न चलाए।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल गृह मंत्रालय भी रेलवे को कोई भी नई स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी नहीं दे रहा है। इससे पहले रेलवे ने देशभर में क़रीब 90 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई थी, जिसकी मंजूरी के लिए इसे गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था।

कोरोना त्रासदी पर IPS ऑफिसर की कविता सुन हर कोई कह रहा ‘वाह…’, देखें VIDEO

बता दें कि इन राज्यों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और कई राज्यों का मानना है कि ट्रेनों के चलने से कोरोना पर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। झारखंड ने तो यहां तक कह दिया है कि बिहार की वजह से उनके राज्य में 50 फ़ीसदी मरीज़ संक्रमित हुए हैं। झारखंड राज्य ने पटना और रांची के बीच चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन को भी रद्द करा दिया है।

दूसरी तरफ ट्रेनों को लेकर ममता बनर्जी ने भी शुरू से आपत्ति की है और बंगाल सरकार ने पहले ही पूर्वा एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करवाकर उन्हें साप्ताहिक ट्रेन बनवा दिया है। वहीं ममता सरकार ने 27 जुलाई को बंगाल से चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द करा दिया और 29 जुलाई को भी पश्चिम बंगाल से चलने वाली सारी ट्रेनें बंद करा दी हैं।

बिहार जैसे कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और राज्य की स्थिति बाढ़ और कोरोना की वजह से लगातार चिंताजनक बनी हुई है। लेकिन राज्य सरकार की तरफ से ट्रेनों को लेकर फिलहाल चुप्पी बनी हुई है।

रेलवे 30 राजधानी और 200 स्पेशल ट्रेन चला रहा है

रेलवे फिलहाल 12 मई से 30 स्पेशल राजधानी ट्रेन और 1 जून से 200 स्पेशल मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहा है। इनमें से भी कई ट्रेनों को अलग अलग राज्यों की अपील की बाद बंद करना पड़ा है। दूसरी तरफ कोरोना के खौफ के बीच कई ट्रेनों को मुसाफिर तक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद कम ही है कि रेलवे जल्द ही कुछ और नई ट्रेनें चलाने का ऐलान कर सकता है।

Tags: CoronavirusMinistry of RailwaysRailwaysspecial trainsTrainsकोरोनाकोरोनावायरसट्रेनन चलाएं कोई नई स्पेशल ट्रेनप्रवासी Coronaरेल मंत्रालयरेलवेस्पेशल ट्रेन
Previous Post

कोरोना त्रासदी पर IPS ऑफिसर की कविता सुन हर कोई कह रहा ‘वाह…’, देखें VIDEO

Next Post

सामाजिक न्याय की दिन दहाड़े हत्या करने पर उतारू भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post

सामाजिक न्याय की दिन दहाड़े हत्या करने पर उतारू भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

28/07/2022
AK Sharma

प्रदेश में सफाई की नई व्यवस्था से शहरों की तस्वीर बदलने का किया गया कार्य : ए.के. शर्मा

06/03/2024
jaggery

पैसों की तंगी से है परेशान, तो करें ये उपाय

24/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version