• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 7347743424 एवं 7518099039 जारी

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन की अवधारणा को लेकर उसका मूल रूप देते हुए कोविड मरीजों के लिए यह कोविड-क्वारंटाइन सेंटर जनता के लिए समर्पित किया है। यह केंद्र हर प्रकार से सहायता देने का कार्य करेगा। भाजपा सरकार हर संकट में जनता के साथ खड़ी है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को स्टैंनली रोड स्थित सारस्वत पैलेस में कोरोना मरीजों के लिए कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के उपरांत कहा कि प्रयागराज में कोविड-19 के अंतर्गत आने वाली समस्याओं में तेजी से सुधार किया जा रहा है

सरकार इस दिशा में बड़ी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है और बहुत जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी, जिसका परिवर्तन भी दिखाई पड़ रहा है। लगातार पॉजिटिव केसेज गिर रही है और ठीक होने वाले की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

भाजपा के #सेवा_ही_संगठन के मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए आज प्रयागराज में भाजपा महानगर द्वारा बनाए गए कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र (कोविड कोरेंटिन सेंटर) का उद्घाटन किया।
साथ ही मुफ्त टेली चिकित्सा परामर्श व कोविड सेवाओं के लिए दो हेल्पलाइन नम्बर की शुरुआत की। pic.twitter.com/KY6iZZwulD

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 1, 2021

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार संकट की इस घड़ी में जनता के साथ खड़ी है और विपक्ष आज भी सिर्फ और सिर्फ गंदी और ओछी राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वैक्सीन को लेकर विपक्ष जनता के बीच गलत एवं भ्रम फैलाने का काम ना करती तो यह भयावह स्थिति आज ना होती। उन्होंने कहा कि इस समय विपक्ष को नकारात्मक राजनीति से अलग हटकर सरकार के साथ जनता के हितों के लिए काम करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने इस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 7347743424 एवं 758099039 जारी किया।

काउंटिंग से पहले राजभवन पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यह कोविड-क्वॉरेंटाइन सेंटर भाजपा की देखरेख में कोरोना मरीजों की सेवा हेतु समर्पित है। उन्होंने सारस्वत पैलेस के मालिक राजन चतुर्वेदी को सेवा हेतु अपना स्थान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं हाई कोर्ट के जज, वकीलों सहित प्रयागराज के नागरिकों के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, सुरेंद्र चौधरी, अवधेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती, पूर्व विधायक दीपक पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, श्याम प्रकाश पांडेय, शोभिता श्रीवास्तव, अनुपम मालवीय, भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: covid centreKeshav Prasad Mauryaup news
Previous Post

काउंटिंग से पहले राजभवन पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज

Next Post

SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा, होम लोन पर ब्याज दर में की कटौती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
sbi home loan

SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा, होम लोन पर ब्याज दर में की कटौती

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2100 रुपये, हरियाणा में पेश हुआ 2.05 लाख करोड़ का बजट

17/03/2025
कोरोना मरीजों को अब मिलेगी वीआईपी सुविधा

कोरोना मरीजों को अब मिलेगी वीआईपी सुविधा, 2000 रुपये करना होगा भुगतान

19/07/2020
Satyendar Jain

कोरोना को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं : सत्येंद्र जैन

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version