• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, खेल गांव में दो और बाहर का खिलाड़ी पॉजिटिव

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
tokyo olympic

tokyo olympic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो ओलिंपिक पर कोरोना का खतरा गहराता जा रहा है। ओलिंपिक शुरू होने में पांच दिन रह गए हैं, वहीं रविवार को खेल गांव में दो और एक बाहर का खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गया है। हालांकि अभी आयोजन कमेटी की ओर से इसका खुलासा नहीं किया गया है कि ये किस देश के खिलाड़ी हैं। इससे पहले शनिवार को खेल गांव में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। खेल गांव में तैयारी में जुटा एक अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गया था।

जानकारी के मुताबिक खेल गांव में खिलाड़ियों के किए गए कोरोना टेस्ट में दो खिलाड़ियों का पहला टेस्ट पॉजिटिव आया है। इन्हें 14 दिन क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वहीं खेल गांव से बाहर रहने वाले एक खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित हो गया है। आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, ‘यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है।’

कुछ दिन पहले जापान में मौजूद एक खिलाड़ी और पांच कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं, ब्राजील की जूडो टीम जिस होटल में रुकी है, वहां के आठ कर्मचारियों के भी संक्रमित होने का मामला सामने आया था।

पांच दिन पहले खोला गया था खेल गांव

खेल गांव को पांच दिन पहले ही खिलाड़ियों के लिए खोला गया था। खेल गांव में ओलिंपिक के दौरान करीब 11,000 एथलीट और हजारों अन्य स्टाफ रहेंगे।

यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, अयोध्या में करेंगी ब्राह्मण सम्मेलन

विजेता को खुद गले में डालना होगा मेडल

ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले हर एथलीट का सपना होता है मेडल जीतना। जीत हासिल करने वाले एथलीटों को पोडियम पर मेडल पहनाया जाता है। यह लम्हा उनके जीवन का सबसे यादगार पल भी बन जाता है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण टोक्यो ओलिंपिक में ऐसा नहीं होगा। इस बार विजेता एथलीटों को खुद ही अपने गले में मेडल डालना होगा। साथ ही मेडल सेरेमनी के दौरान एथलीटों के हाथ मिलाने और गले मिलने पर रोक होगी।

दर्शकों की एंट्री पर रोक

कोरोना महामारी के कारण टोक्यो में आपातकाल लागू है। ओलिंपिक स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री बैन कर दी गई है। पहले कहा गया था कि हर स्टेडियम में 50% दर्शकों (अधिकतम 10 हजार) को एंट्री दी जा सकती है, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एंट्री पर बैन लगा दिया गया है।

22 अगस्त तक टोक्यो में लागू रहेगी इमरजेंसी

जापान सरकार ने टोक्यो में इमरजेंसी लागू की है। इमरजेंसी 22 अगस्त तक लागू रहेगी। इस दौरान पार्क, होटल, रेस्तरां, थिएटर को रात 8 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Tags: sports newssports updatesTokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021
Previous Post

देश में कोरोना के 41 हजार से ज्यादा मिले एक्टिव केस, रिकवरी दर बढ़कर 97% हुआ

Next Post

RSS व BJP की समन्वय बैठक शुरू, चुनाव की रणनीति ओर होगा मंथन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
meeting of RSS and BJP

RSS व BJP की समन्वय बैठक शुरू, चुनाव की रणनीति ओर होगा मंथन

यह भी पढ़ें

noodle cutlets

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

11/02/2026
The entire family was found dead

सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

30/10/2022

राहुल गांधी के दौरे के विरोध में सिखों ने लगाए पोस्टर- नहीं चाहिए झूठी सहानुभूति

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version