• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य विकास अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

Writer D by Writer D
15/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Corruption

Corruption

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) एम एल व्यास पर भ्रष्टाचार (Corruption) के कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं और इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से शासन को भेजी गई संस्तुति के आधार पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बागपत के मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास भ्रष्टाचार, अधीनस्थों पर दबाव बनाने, बिना रिश्वत के कार्य नहीं करने और गोवंश का संरक्षण नहीं करने सहित विभिन्न आरोप लगे हैं। जिलाधिकारी की जांच आख्या के आधार पर ग्राम्य विकास आयुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी ने मुख्य विकास अधिकारी को लखनऊ मुख्यालय पर संबद्ध करने और कार्रवाई करने की संस्तुति कर दी है। अब माना जा रहा है कि बागपत सीडीओ पर कार्रवाई तय है।

सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी पहले ही मुख्य विकास अधिकारी का यहां से तबादला करने और दूसरे अधिकारी को यहां नियुक्त करने की संस्तुति जनपद स्तर से की थी। उनके रहते हुए जनपद व विकास भवन में सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हो रहा था, जिस पर जिलाधिकारी को संस्तुति करनी पड़ी थी।उधर, बागपत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक योगेश धामा ने भी सीडीओ एमएल व्यास के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ ही जनपद में विकास कार्यों के प्रति शिथिलता बरत रहे हैं।विधायक ने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

विधायक की शिकायत के बाद गत पांच सितंबर को जिलाधिकारी जेपी सिंह ने भी अपनी जांच आख्या शासन को भेजी थी, जिसमें उनके तीन माह का आंकलन करते हुए आरोप लगाया था कि सीडीओ शासकीय कार्यों तथा योजनाओं के अनुश्रवण में रूचि नहीं रखने वाले शिथिल अधिकारी है। इन्हें शासकीय कार्य के लिए बार-बार स्मरण कराना पड़ता है। शासन द्वारा गौ आश्रय स्थलों के रख-रखाव एवं गोवंशों के संरक्षण में वह असफल रहे हैं। उनके ढुलमुल रवैये के कारण गोवंशों की समस्या जनपद में बनी हुई है।

जांच आख्या में डीएम ने जनपद में संचालित अटल भूजल योजना के कार्य निर्वहन में भी सीडीओ द्वारा शिथिलता बरतते हुए वित्तीय भुगतान के लिए त्रुटिपूर्ण पत्रावली प्रस्तुति की थी। उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी। चेतावनी बेअसर दिखाई देने के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ का तबादला जल्द से जल्द दूसरे स्थान पर करने की संस्तुति शासन से की थी। इसके बाद ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उनको तत्काल कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास मुख्यालय से संबद्ध कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने की संस्तुति की है।

Tags: baghpat newsCorruptioncrime newsup news
Previous Post

गैंगस्टर की 33 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

Next Post

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
drowning

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

यह भी पढ़ें

Electricity Prices

दीपावली से पहले लग सकता हैं ‘करंट’, बढ़ सकते हैं बिजली के रेट

30/08/2023
StartUp

उप्र में स्टार्टअप का मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी युवाओं की तकदीर

31/10/2022

सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए है, दोनों मिलकर कर सकते है जनता का विकास : योगी

29/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version