• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास कार्यों में शिथिलता व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करने का संदेश दे गए मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
27/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गाजियाबाद जिले का भ्रमण करते हुए 04 निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जहां विकास की गति में तेजी लाने को कहा, वहीं उन्हें यह चेतावनी भी दी कि यदि उन्होंने विकास कार्यों में कोताही बरती या गुणवत्ता के साथ समझौता किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। साथ ही उन्होंने अच्छा काम करने वाले अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ाया। इसमें अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। योगी यह संदेश देना भी नहीं भूले कि बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के उत्थान का कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। यदि जनपद में किसी को दिक्कत आए तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। मुख्यमंत्री योगी ने सर्वप्रथम प्रताप विहार गाजियाबाद में विकास प्राधिकरण गाजियाबाद द्वारा तैयार की जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत निर्माणाधीन 720 ईडब्ल्यूएस भवनों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जो 3856.19 लाख की लागत से बनाए जा रहे हैं। इन आवास के कार्य प्रारंभ करने की तिथि 20 अक्टूबर, 2020 थी एवं कार्य समाप्ति की तिथि 30 जून, 2023 रखी गई है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हिंडन नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह पुल का निर्माण कार्य गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सेतु निगम से करा रहा है। ऐतिहासिक पुल में दरार आने के बाद उसे तोड़कर नया पुल बनाया जा रहा है। इस पुल की चौड़ाई करीब 11 मीटर होगी। जबकि इसकी लंबाई 176 मीटर होगी। पुल के निर्माण पर प्राधिकरण 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस पुल के बनने से गाजियाबाद से जीटी रोड होते हुए मोहननगर से दिल्ली जाने आने वाले तीन लाख लोगों को फायदा होगा।

गलियों में गुम हो चुके मंदिरों को दुनिया के सामने लाएगी योगी सरकार

योगी (CM Yogi) नंद ग्राम के हिंडन विहार स्थित नगर निगम द्वारा पीपीपी मोड पर संचालित कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट का उद्देश्य है कि कूड़े को अलग-अलग प्रकार में निकालकर उसका निस्तारण किया जाए। उन्होंने प्लांट में कार्य कर रहे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने यहां प्लास्टिक टूरिज्म, कूड़े से तैयार खाद को भी देखा। यहां बने रेगी बाल गोपाल सेंटर में बच्चों से मिले, कामगारों से भी बातचीत की। उन्होंने नगर निगम के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे प्रेरणा लेकर अन्य स्थानों पर भी ऐसे प्लांट स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री यहां से 41वीं वाहिनी पीएसी वैशाली में पहुंचे जहां पर जवानों के लिए बन रहे बैरक कार्य का निरीक्षण किया। इस बैरक भवन में 200 जवानों के रहने की व्यवस्था के साथ मैस भी है। 12 मंजिला बैरक भवन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करा रहा है। जिसके कार्य प्रारंभ की तिथि 06 अक्टूबर, 2020 एवं कार्य समाप्ति की संभावित तिथि 05 अक्टूबर, 2022 रखी गई है।

इस संपूर्ण प्रोजेक्ट में 11 करोड़ 68 लाख 64 हजार व्यय होंगे। मुख्यमंत्री योगी के भ्रमण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जनरल वी के सिंह, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप, सांसद राज्यसभा डॉ अनिल अग्रवाल, विधायकों में अतुल गर्ग, मंजू शिवाच, सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर, दिनेश गोयल,महापौर आशा शर्मा, आईजी मेरठ मंडल प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर अन्य पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Tags: ghaziabad newsup newsYogi News
Previous Post

राजकीय निर्माण निगम के दो अधिकारी निलंबित

Next Post

Sonali Phogat Case: गिरफ्त में आया एक और ड्रग पेडलर, अब तक 5 अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
Sonali Phogat

Sonali Phogat Case: गिरफ्त में आया एक और ड्रग पेडलर, अब तक 5 अरेस्ट

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar

‘नीतीश जी, डेंगू हो जाए तो ‘बाबा’ के अस्पताल में इलाज कराएं’, गोरखपुर में भर्ती बिहार के मरीज ने दी नसीहत

14/11/2022
Under-construction railway overbridge collapses in Tundla

टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा, कई मजदूर दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

09/10/2025
Cyclone Ditwaha

Cyclone Biparjoy: विकराल हो रहा है तूफान, केरल-मुंबई के समंदर में हलचल

12/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version