• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडिया गठबंधन ने भाजपा को हराने के लिए कसी कमर: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
30/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि देश परिवर्तन चाहता है। इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने जा रहा है। चुनाव जल्दी हो या बाद में समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल पूरी तरह से तैयार हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों से किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब नाराज और दुःखी हैं। भाजपा ने गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है। भाजपा गरीबों को गुलाम बनाये रखना चाहती है।

सीतापुर में मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है। सरकार महंगाई बढ़ाकर दस साल से जनता की जेब काट रही है। उन्होंने कहा कि 400 रुपए का गैस सिलेण्डर 1100 रुपए से ज्यादा में बिकवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश की जनता को लूटा। अब चुनाव सामने देखकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में सिर्फ 200 रुपये की कमी की है। डीजल-पेट्रोल समेत खाने पीने की चीजें तेल और दाल की कीमतों में महंगाई आसमान पर है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि इतने दिनों से जो गैस सिलेंडर महंगा रहा और अन्य चीजों की महंगाई है, उसका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। यह सरकार मध्यम वर्ग और गरीबों की जेब काट कर पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है। गरीबों को धोखा दे रही है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी करके दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है। पहले नोटबंदी की, फिर अपना ही छापा गया 2000 रुपए का नोट बंद कर दिया। इस मामले की जब भी समीक्षा होगी तो पता चलेगा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किये हैं। आज पढ़े-लिखे नौजवानों के हाथ में नौकरी और रोजगार नहीं है। गांवों में बड़े पैमाने पर नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार ने दावा किया कि इन्वेस्टर समिट में 33 लाख करोड़ का एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुआ है, नौजवानों को नौकरी देने देने के सपने दिखाये लेकिन जमीन पर कहीं निवेश नहीं दिख रहा है। लखनऊ से मऊ, गाजीपुर, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और इधर सीतापुर तक हमें कहीं भी कोई कारखाना, फैक्ट्री लगती नहीं दिखी। भाजपा सरकार बेरोजगारी पर झूठे आंकड़े देती है।

महिला सुरक्षा के लिए खतरा बनी ताकतों से बनाएं दूरी: एके शर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। गरीबों के लिए दवा, इलाज का इंतजाम नहीं है। अस्पतालों में दवायें और अन्य सुविधाएं नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। सरकार ने एक भी सरकारी अस्पताल नहीं बनाया। समाजवादी सरकार में चलाई गई एम्बुलेंस सेवा बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, छेड़खानी की घटनाएं हो रही है। अपराधियों और दबंगों कानून का डर नहीं है। अपराधी घरों में घुसकर हत्यायें कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर रही है। सरकार खुद अन्याय कर रही है। सरकार की प्रताड़ना से एक रोडवेज कंडक्टर ने आत्महत्या कर ली।

श्री यादव ने कहा कि घोसी में भाजपा सरकार के जितने भी मंत्री चुनाव में गये हैं वे जनता को अपना और सरकार का काम नहीं बता रहे हैं कि केन्द्र की सरकार के दस साल और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार नेे छह वर्षों में जनता के लिए क्या काम हुआ है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बुनकरों की सुविधाएं छीन ली। बिजली महंगी कर दी है। बुनकर उद्योग संकट में है। समाजवादी सरकार में बुनकरों को बिजली बिल में छूट दिया था। बुनकरों को अन्य तमाम तरह की सुविधाएं दी थी।

घोसी उपचुनाव को लेकर श्री यादव ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को ऐतिहासिक वोटों से जिताने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी ने घोसी की जनता को धोखा दिया है। उसने अपने स्वार्थ के लिए पलायन किया है। जनता उसे सबक सिखाएगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

महिला सुरक्षा के लिए खतरा बनी ताकतों से बनाएं दूरी: एके शर्मा

Next Post

तटबंधों और नदी के बीच बसे लोगों के लिए सरकार बनाएगी कॉलोनी: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
Next Post
CM Yogi

तटबंधों और नदी के बीच बसे लोगों के लिए सरकार बनाएगी कॉलोनी: योगी

यह भी पढ़ें

ms dhoni

ओलंपिक चैम्पियन योहान ब्लेक ने एमएस धोनी के फैसले को बताया सबसे खराब

18/10/2020
samaj kalyan vibhag

समाज कल्याण विभाग की कोचिंग की बड़ी सफलता, 63 विद्यार्थी PCS में चयनित

15/04/2021
maa kushmanda

आज करें मां कूष्मांडा की पूजा, इस चीज का लगाएं भोग

12/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version