• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साक्षरता से देश बनेगा आत्मनिर्भर : डॉ निशंक

Desk by Desk
11/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank

Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा है कि दुनिया में सभी को साक्षर होने का पूरा अधिकार है क्योंकि साक्षरता विकास का एक ऐसा उत्प्रेरक है, जो व्यक्ति को न केवल समुचित आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक लाभ प्राप्त करने के लिए बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास में योगदान के लिए भी सक्षम बनाता है।

डॉ निशंक ने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा ‘भारत में सम्पूर्ण साक्षरता-एक दिशा’ पर आयोजित एक अंतराष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि वर्ष 2030 तक सम्पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य रखा गया है और साक्षरता राष्ट्रीय प्रगति, सार्वभौमिक भाईचारे एवं सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन है।

रघुवंश प्रसाद के इस्तीफे पर लालू की चिट्ठी, बैठकर बात करेंगे, आप कहीं नहीं जा रहे है

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहा करते थे,“साक्षरता अपने आप में कोई शिक्षा नहीं है, साक्षरता न तो शिक्षा का अन्तिम लक्ष्य है और न उसका आरम्भ। शिक्षा से मेरा मतलब है कि बच्चे और मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा में श्रेष्ठतर शक्तियों का निरूपण। शायद यही वजह है कि 2030 तक सौ फीसदी साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। ”

केंद्रीय मंत्री कहा कि साक्षरता मिशन के तहत ‘पढ़ना-लिखना अभियान’ आरम्भ किया है जिसका लक्ष्य देश भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के निरक्षर और अंकीय ज्ञानविहीन 57 लाख वयस्कों को प्रकार्यात्मक साक्षरता प्रदान करना है। इस अभियान से जुड़ने वाले ज्यादातर महिलाएं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और समाज के अन्य वंचित वर्ग के लोग शामिल हैं।

गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, रेप पीड़िता को करोड़ों की संपत्ति देने पर एफआईआर दर्ज

डॉ निशंक ने कहा, “ शिक्षा मंत्रालय ने लगातार चुनौतियों को अवसर में बदलने का प्रयास किया है। मंत्रालय ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत ‘नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्‍कूल टीचर्स हॉलिस्‍टिक एडवांसमेंट (निष्ठा) जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं जिसमें राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में 42 लाख शिक्षकों के कौशल और ज्ञान को अद्यतन करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके अलावा स्वयं, एनआरओईआर, दीक्षा, ई-पाठशाला, प्रज्ञता, पीएम ई-विद्या, वन नेशन-वन डिजिटल प्लेटफार्म, एक कक्षा-एक चैनल इत्यादि योजनाओं के द्वारा हमनें शिक्षण का काम जारी रखा।

रोटरी इंटरनेशनल एवं एनसीईआरटी द्वारा शुरू की गई विद्यादान 2.0 करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “रोटरी इंटरनेशनल कक्षा एक से 12 तक के सभी विषयों के लिए एनसीईआरटी को हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता का ई-कंटेंट उपलब्ध कराएगा जो छात्रों को काफी फायदा पहुंचाएगी।”

सुप्रीम कोर्ट : लोन मोरिटेरियम पर अंतरिम आदेश जारी रहेगा, अगली सुनवाई 28 सितंबर को

इस वेबिनार में शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे, स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव अनिता करवाल, संयुक्त सचिव प्रौढ़ शिक्षा एवं महानिदेशक (राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण) विपिन कुमार, एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. ऋषिकेश सेनापति, रोटरी इंटरनेशनल के प्रेजिडेंट शेखर मेहता, रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक कमल सांघवी के अलावा कई गणमान्य लोग जुड़े थे।

Tags: Dr Ramesh Pokhriyal NishankLiteracy CampaignNational Literacy Mission Authorityडॉ. रमेश पोखरियाल निशंकराष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरणसाक्षरता अभियान
Previous Post

प्रदेश को अन्य राज्यों को जोड़ने वाले मार्गों को और अधिक किया जाय विकसित : मौर्य

Next Post

मुंगेर-भागलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन महीने में काम आरंभ : गडकरी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
नितिन गडकरी

मुंगेर-भागलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन महीने में काम आरंभ : गडकरी

यह भी पढ़ें

Dr. Dinesh Sharma

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व उनकी पत्नी ने कोरोना को दी मात

06/05/2021
Mass Suicide

आदर्श समाज बनाने के लिए धर्मगुरु ने करा दी 900 लोगों की सामूहिक सुसाइड

18/11/2020
Peeli Sarso

पीली सरसों से करें ये उपाय, दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत

15/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version