• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौवंश भरा कंटेनर पकड़ा गया , तीन तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में झांसी के बबीना थानाक्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को गौवंश से भरा एक कंटेनर पकडा और उसके साथ तीन गौवंश तस्कर भी गिरफ्तार किये।

पुलिस ने बताया कि बबीना थानाक्षेत्र पुलिस जब वाहन चेकिंग में लगी हुई थी उसी दौरान मुखबिर से एक कंटेनर में गौवंश भरे होने की सूचना मिली और यह भी पता चला कि कंटेनर झांसी की ओर आ रहा है, इस गौवंश को गौकशी के लिए अवैध रूप से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने हाईवे पर कुशवाहा ढाबे के पास वाहन चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान झांसी की ओर आते दिखे कंटेनर को रोककर ली गयी तलाशी में 35 बछड़े बरामद किये गये। जिस गाड़ी से गौवंश को ले जाया जा रहा था उसकी नंबर प्लेट भी बदली हुई थी । पुलिस ने अवैध रूप से गौवंश को ले जा रहे वाहन से तीन तस्करों सोहिल खान (18)पुत्र जमाल खान, मुनिम पुत्र नजीर निवासी जिला टोंक राजस्थान और माधू पुत्र ठाकुर निवासी स्योपुर जिला स्योपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि इस गौवंश को काटने के लिए ले जाया जा रहा था। वह गौवंश को मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र तक ले जाते और जगह जगह पर नंबर प्लेट बदलकर गाड़ी पास कराते । तस्करों के खिलाफ बबीना थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गयी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी ने बताया आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी आवश्यकता पड़ने पर रासुका भी लगाई जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वही मौके पर पहुंचे हिंदूवादी नेता अंचल अड़जरिया ने कहा गोवंश की तस्करी करने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस तरह के कार्यों में शासन-प्रशासन के जिन लोगों का सहयोग है उन पर भी पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए। अंचल अड़जरिया ने कहा कि जनपद में कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से गौ तस्करी का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर सम्मिलित पुलिस कर्मियों का पता लगाकर उन्हें बर्खास्त कराए जाने की मांग की।

Tags: crime newsJhansi newsup news
Previous Post

असलहा बनाने की फ़ैक्टरि का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Next Post

लगातार 11 बार विधायक रहे गणपतराव देशमुख का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
MLA Ganpatrao Deshmukh

लगातार 11 बार विधायक रहे गणपतराव देशमुख का निधन

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Laxmi Bomb लक्ष्मी बम

एक्टर मुकेश खन्ना को अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के टाइटल से आपत्ति

29/10/2020
bloody clash in cantt

मेस हैंडओवर करने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक सूबेदार की मौत

27/02/2021
General Bipin Rawat visits Guru Gorakhnath

जनरल बिपिन रावत ने किये गुरू गोरखनाथ के दर्शन, CM योगी ने स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version