• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौ तस्कर घायल

Writer D by Writer D
25/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
encounter

encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। रक्सा थाना पुलिस की देर रात को गौ तस्करों से मुठभेड़ (Encounter) हो गई। इसमें 25 हजार रुपये का इनामी पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

रात करीब 12 बजे डेली पुल के पास संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रोका। इस पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ (Encounter) में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पकड़े गये बदमाश की पहचान मथुरा के व्यापारी मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय फारूक के रूप में हुई है, जिसका लम्बा आपराधिक इतिहास है। फारूक गौ तस्करी के मामले में झांसी के थाना रक्सा और सीपरी बाजार से वांछित है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था।

बदमाश के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, तमंचे में फंसा एक मिस कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। घायल गौतस्कर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी सदर अवनीश कुमार गौतम ने इस संंबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंतर-राज्यीय गौ तस्कर गैंग का एक सक्रिय सदस्य है।

यह पहले भी गौ तस्करी के कई मामलों में संलिप्त रहा है। वह अपने वकील के साथ ऐसे ही किसी काम को अंजाम देने के लिए झांसी आया था और पुलिस को इसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा है जिसकी तलाश में टीमें लगा दी गयी हैं।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

नमाज पढ़कर लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Next Post

वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Road Accident

वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक की मौत

यह भी पढ़ें

शुक्रवार व्रत के दिन ना करें ये काम, नहीं तो मां लक्ष्मी होंगी नाराज

08/10/2021
CM Dhami

उत्तराखंड में भाजपा 2024 का लोस चुनाव दो तिहाई बहुमत से जीतेगी: सीएम धामी

30/01/2023
kohli

जल्द स्वस्थ हो जाओ दादाः विराट, अस्पताल में भर्ती गांगुली के लिए की प्रार्थना

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version