• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CPM नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे का कोरोना से निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

Writer D by Writer D
22/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sitaram Yechury's elder son dies

Sitaram Yechury's elder son dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना की दूसरी लहर में मौत के इस तांडव का शिकार इस बार सबसे अधिक युवा हो रहे हैं। एक ऐसे ही युवा की मौत ने कई लोगों को झकझोर दिया है। इस युवा का नाम है आशीष येचुरी।

34 वर्षीय आशीष येचुरी, सीपीआई (एम) के बड़े नेताओं में शुमार सीताराम येचुरी के बड़े बेटे हैं। वह कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। गुरुवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में आशीष का निधन हो गया। आशीष को दो हफ्ते पहले दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता शिफ्ट किया गया था।

आशीष येचुरी इस साल 9 जून को 35 साल के हो जाते, लेकिन कोरोना ने ऐसा होने नहीं दिया। 34 साल 10 महीने की उम्र में ही आशीष का कोरोना से निधन हो गया। परिवार का कहना है कि आशीष की रिकवरी हो रही थी, लेकिन गुरुवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अचानक उनकी सांसें थम गई।

It is with great sadness that I have to inform that I lost my elder son, Ashish Yechury to COVID-19 this morning. I want to thank all those who gave us hope and who treated him – doctors, nurses, frontline health workers, sanitation workers and innumerable others who stood by us.

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) April 22, 2021

आशीष येचुरी, एक अखबार में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में काम कर रहे थे। दो हफ्ते तक कोरोना से जंग लड़कर जीत की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही आशीष की सांसें थमने से उनके परिवार के साथ दोस्तों में गम का माहौल है। उनके पिता सीताराम येचुरी ने गुरुवार सुबह ट्वीट करके अपने बड़े बेटे के निधन की खबर दुनिया को दी।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.15 नए केस, 2104 मौतें

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने ट्वीट करके कहा, ‘मुझे दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे बड़े बेटे का कोरोना के कारण निधन हो गया है, मैं उन लोगों को शुक्रिया कहता हूं, जिन्होंने मुझे उसके ठीक होने की उम्मीद दी और उसका इलाज किया, इसमें डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर शामिल हैं।’ फिलहाल, सीताराम येचुरी भी क्वारनटीन हैं।

आशीष येचुरी के निधन पर सीपीआई (एम) ने भी दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने गुरुवार सुबह ट्वीट में कहा, ‘सीताराम येचुरी और इंद्राणी मजूमदार के बेटे आशीष येचुरी के निधन से हम दुखी है, उनकी मौत कोरोना के कारण हुई, वह 35 साल के थे, सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।’

Tags: corona cases in indiacorona news in hindiCPM leader sitaram yechuryNational newsSitaram Yechury's elder son dies
Previous Post

कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के तीन अफसरों का तबादला

Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया का कोरोना से निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Dr. AK Walia died from Corona

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया का कोरोना से निधन

यह भी पढ़ें

Poco's Poco M3 Pro 5G smartphone launched, know the features

Poco का Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स 

19/05/2021
Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट ने बढ़ाया यूजर्स चार्ज, इंटरनेशनल पैसेंजर्स को अब चुकाने होंगे इतने पैसे

16/04/2025

पर्सनल लोन लेने के पहले कमाई को न करें नजरअंदाज

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version