• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार के घर हमला और लूटपाट, फूफा की मौत व बुआ की हालत गंभीर

Desk by Desk
29/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, क्राइम, खेल, पंजाब, राष्ट्रीय
0
सुरेश रैना Suresh Raina

सुरेश रैना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में माधोपुर क्षेत्र के थरियाल गांव में हथियार बंद बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर लूटपाट की है। यह परिवार क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ का बताया जा रहा है। इस हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत हो गई है। तो वहीं उनकी बुआ की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के अन्य सदस्य घायल बताए जा रहे हैं।

इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही सुरेश रैना आईपीएल टूर छोड़कर यूएई भारत लौट आए हैं। इसके पीछे की वजह यही वारदात बताई जा रही है। वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय में सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है। रैना का आईपीएल में नहीं खेलना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है।

लखनऊ में डबल मर्डर : गौतमपल्ली इलाके में रेलवे अधिकारी की पत्नी व बेटे की गोली मारकर हत्या

यह वारदात 19 अगस्त की बताई जा रही है। मृतक की पहचान ठेकेदार अशोक कुमार के रूप में हुई है। लुटेरों ने रात के वक्त सो रहे परिवार पर तेजधार और रॉडनुमा हथियारों से हमला किया। हमला इस तरह से किया गया कि परिवार वाले बचाव नहीं कर सके। चिल्लाने के आवाज सुनकर लोग दौड़े आए तो लुटेरे फरार हो गए।

आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक अशोक कुमार (58) की मौत हो चुकी थी। हमले में सुरेश रैना की बुआ 55 वर्षीय पत्नी आशा देवी को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक के बेटे 32 वर्षीय कौशल कुमार और 24 वर्षीय अपन कुमार समेत उनकी मां 80 वर्षीय माता सत्या देवी भी गंभीर रूप से घायल हैं।

19-20 अगस्त की आधी रात को हुआ था हमला

19-20 अगस्त की रात करीब ढाई बजे गांव थरियाल में लुटेरे सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार के मकान के पीछे खेतों में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े। रैना के फूफा अशोक कुमार, उनके दोनों बेटों कौशल और अपन पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने बेसबॉल बैट और रॉड से हमला किया।

उनको बेहोशी की हालत में छोड़ लुटेरे सीढ़ियों से नीचे मकान में उतरे और अंदर लेटी रैना की बुआ आशा देवी और उसकी सास सत्या देवी पर भी हमला कर दिया। उसके बाद लुटेरों ने घर के अंदर रखे कैश, जेवरों व अन्य सामान पर हाथ साफ किया और उसी रास्ते लौट गए। सुबह दूध देने आए व्यक्ति को कराहने की आवाज आई तो लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा तोड़ा गया। तब तक अशोक कुमार की मौत हो चुकी थी।

जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसपी (डी) प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा कि पहले उन्हें पीड़ित परिवार के क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ संबंध का पता नहीं था। अब पता चला है। पुलिस के लिए हर व्यक्ति खास है। पुलिस पहले भी गंभीरता से मामला सुलझाने में लगी थी। अज्ञात लोगों पर कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

Tags: AttackChandigarh Hindi SamacharChandigarh News in HindiLatest Chandigarh News in Hindipathankot policerobberysuresh rainaसुरेश रैना
Previous Post

अवध विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा-2020 की स्थगित परीक्षाएं होगी 15 सितम्बर से शुरू

Next Post

UGC गाइडलाइंस पर फैसले आने के बाद फाइनल ईयर परीक्षा की तैयारी शुरू

Desk

Desk

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कल्पनाथ राय के नाम से जाना जाएगा घाेसी का एतिहासिक साेलर प्लांट : एके शर्मा

28/07/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

28/07/2026
Youth Adda
उत्तर प्रदेश

‘यूथ अड्डा’ के जरिए नई पीढ़ी (Gen Z) को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार

28/07/2026
Nanda ki Chauki
Main Slider

धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई: नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

28/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने किया युवाओं से खिलवाड़, भाजपा बना रही पेपर लीक पर कड़ा कानून: मुख्यमंत्री

28/07/2026
Next Post

UGC गाइडलाइंस पर फैसले आने के बाद फाइनल ईयर परीक्षा की तैयारी शुरू

यह भी पढ़ें

UP Police Recruitment

परीक्षा में अभ्यर्थियों को आए कोई परेशानी तो इन नंबरों पर करें फोन

30/11/2020
Bihar Teacher

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती, इस वेबसाइट से करें आवेदन

11/04/2021
Sanjay Nishad

मुगलों द्वारा लाए गए धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, अखिलेश पर संजय निषाद का तीखा हमला

20/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version