• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब हद हो गई …, पहलगाम हमले के बाद फूटा क्रिकेटरों का गुस्सा

Writer D by Writer D
23/04/2025
in खेल
0
Pahalgam Attack

Pahalgam Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले ( Pahalgam Attack) में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों की इस कायराना हरकत से पूरा देश आक्रोशित है। वहीं, कई भारतीय क्रिकेटरों ने इस हमले की निंदा करते मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, पहलगाम हमले ( Pahalgam Attack) में मारे गए लोगों में ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों से थे, जो छुट्टियों में घूमने के लिए पहलगाम पहुंचे थे। मृतकों में यूएई और नेपाल के एक-एक नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेट जगत ने पीड़ितों के साथ सहानुभूति दिखाई और एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया हैं। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि जो लोग इस हमले के पीछे हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी।

टीम इंड‍िया के हेड कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जिन लोगों ने अपने-अपनों को खोया है, उनके परिवारों के लिए प्रार्थना है। जिन्होंने ये किया है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत इसका जवाब देगा।” टीम स्टार बल्लेबाज शुबमन गिल ने ल‍िखा, “पहलगाम में हुए हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया है, मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं, इस तरह की हिंसा का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है।”

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट को पूरी तरह से बंद करने की बात रख दी है। श्रीवत्स गोस्वामी की, जिन्होंने 2008 में विराट कोहली की कमान में अंडर 19 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। आईपीएल में भी 4 टीमों से खेल चुके हैं। उन्होंने एक्स हैंडल के जरिए अपने गुस्से का इजहार किया है और लिखा है कि अब हद हो गई है। इसलिए मैं कहता आया हूं कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं हो सकती। अभी नहीं और कभी नहीं।

हमले से आहत श्रीवत्स गोस्वामी ने कुछ महीने पहले अपने पहलगाम दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लेजेंड्स लीग को लेकर मैं वहीं था। ऐसे में मुझे पहलगाम जाने और वहां के लोगों से मिलने का मौका मिला। वहां के लोगों की आंखों में मुझे उम्मीदों की किरण दिख रही थी। ऐसा महसूस हो रहा था जैसे सब ठीक हो रहा है। सब पटरी पर लौट रहा है। लेकिन एक बार फिर से हुई हिंसा झखझोरने वाली रही है।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने अपने मन का गुब्बार तो पहलगाम आतंकी हमले ( Pahalgam Attack) पर बाहर निकाला ही है, साथ ही IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों से कम से कम एक हफ्ते तक काली पट्टी बांधकर खेलने की अपील की है।

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने ल‍िखा, “पहलगाम में बेगुनाह पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से बहुत दुख और हैरानी हुई, मुझे कश्मीर की खूबसूरती और शांति बहुत पसंद है, इसलिए यह घटना दिल को बहुत दुख देती है। मेरी दुआएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमें ऐसे हिंसक कामों के खिलाफ मिलकर खड़ा होना चाहिए।” बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और कप्तान सौरव गांगुली ने लिखा, “मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पहलगाम में अपनी जान गंवाने वाले परिवारों के साथ हैं। भारत सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

पहलगाम हमले के चलते पीएम मोदी ने रद्द किया कानपुर दौरा, पंचायती राज दिवस में भी नहीं होंगे शामिल

पूर्व दिग्गज ऑल राउंडर युवराज सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर ल‍िखा, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले से बहुत दुख हुआ। पीड़ितों और उनके परिवारों को ताकत मिले, यही प्रार्थना है, हम सब मिलकर उम्मीद और इंसानियत के साथ एकजुट हों।” इरफान पठान ने ल‍िखा, “हर बार जब किसी बेगुनाह की जान जाती है, तो इंसानियत हारती है। आज कश्मीर में जो हुआ, उसे देख और सुनकर दिल टूट गया। मैं अभी कुछ दिन पहले ही वहां था, ये दर्द बहुत अपना सा लग रहा है।”

Tags: pahalgam attack
Previous Post

पहलगाम हमले के चलते पीएम मोदी ने रद्द किया कानपुर दौरा, पंचायती राज दिवस में भी नहीं होंगे शामिल

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के पिता से बातकर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Next Post
CM Yogi

पहलगाम आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के पिता से बातकर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं

यह भी पढ़ें

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक विनय पांडे निलंबित, पेपर लीक मामले में हुई कार्रवाई

26/04/2022
UPNEDA

मऊ के चौराहों का होगा सौन्दर्यीकरण, हाईराईज सोलर लाइटां से होंगे रोशन

21/02/2023
kanwariyas

सड़क हादसे में स्कूल प्रिसिंपल की मौत

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version