• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, एक्ट्रेस बोली- सबके नाम पुलिस को बताऊंगी

Writer D by Writer D
25/07/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
gahna vashisht

gahna vashisht

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज कुंद्रा के जुहू वाले बंगले और कई दफ्तरों में छापेमारी के बाद अब मुंबई पुलिस ने पोर्न फिल्म मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ समेत तीन लोगों को तलब किया है, ये सभी रविवार को ही जांच एजेंसी के सामने पेश हो सकते हैं। हालांकि, गहना मुंबई में नहीं हैं इसलिए वह रविवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हो सकीं।

इस बीच गहना की तरफ से बयान आया है कि वे पुलिस को उन सभी लड़कियों और लोगों के नाम बताने तैयार हैं, जो पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इसके पहले गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा का बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने किसी को पोर्न फिल्म शूट करने के लिए मजबूर नहीं किया। पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा झूठ बोल रही हैं।

गहना ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे देर रात मैसेज मिला, लेकिन कोई आधिकारिक समन नहीं भेजा गया है। मैं मुंबई से बाहर हूं और तुरंत टिकट बुक करना मुमकिन नहीं है। COVID 19 प्रोटोकॉल के कारण RTPCR टेस्ट भी जरूरी है। मेरे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, इसलिए मुझे कुछ दिनों में मुंबई वापस जाने से पहले कुछ इंतजाम करने की जरूरत है। मैं क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से मिलूंगी और उनके सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हूं।

नैना गांगुली ने शेयर की बोल्ड फोटो, कातिलाना अदाएं देखकर फैंस हुए पागल

गहना स्टार प्लस के शो ‘बहनें’ में लीड रोल में नजर आई थीं। 2012 में उन्होंने मिस एशिया बिकिनी कॉन्टेस्ट जीता था। इसके अलावा पिछले 6 साल में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। गहना को पिछले साल ऑल्ट बालाजी की सीरीज ‘गंदी बात’ और उल्लू ऐप के शोज में देखा गया था।

6 महीने पहले पोर्न वीडियो बनाने के केस में अरेस्ट हो चुकी गहना पर आरोप थे कि उन्होंने 87 पोर्न वीडियो बनाए हैं और उन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इन्हें देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती है, जिसका चार्ज 2000 रुपए रखा गया है। पुलिस ने बताया था कि गहना स्ट्रगल कर रहीं एक्ट्रेसेस को काम का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट करवाती थीं। काम के बदले में हर फिल्म के लिए 15 से 20 हजार रुपए देती थीं।

राज कुंद्रा पर कसा क्राइम ब्रांच का शिकंजा, चार कर्मचारी देंगे गवाही

लगभग 5 महीने जेल में बिताने के बाद, दिंडोशी सेशन कोर्ट ने आखिरकार उन्हें जमानत दे दी थी। गहना फिलहाल देश के बाहर नहीं जा सकती हैं। वह भायखला जेल में बंद थीं। पिछले महीने कोरोना से उबरने के बाद उन्हें स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें जेजे हॉस्पिटल के कार्डियक स्पेशियलटी सेक्शन में एडमिट करवाया गया था।

मुंबई पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दो FIR दर्ज की गईं। कथित तौर पर एक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन शूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी।

तब ये बात भी सामने आई थी कि शूट की गई फिल्मों को पेड मोबाइल ऐप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े एक और शख्स उमेश कामत को गिरफ्तार किया था। कामत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी लीड मिली और पोर्न फिल्मों के इस रैकेट में राज कुंद्रा का कनेक्शन सामने आया। ​​​​​

 

Tags: gahna vashishtInvestigationRaj kundraraj kundra latest news in hindiraj kundra newsraj kundra news in hindiRaj Kundra Shilpa Shettyraj kundra updateमुंबई क्राइम ब्रांच mumbai maharashtra
Previous Post

CM योगी अचानक फ्लीट की गाड़ियां छोड़कर पहुंचे सुग्रीव किला

Next Post

हरी यमुना सहयोग समिति द्वारा यमुना तटों पर पौधरोपण

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
Hari Yamuna Sahyog Samiti

हरी यमुना सहयोग समिति द्वारा यमुना तटों पर पौधरोपण

यह भी पढ़ें

Arrested

हत्यारोपी चार बहन गिरफ्तार, भेजा जेल

25/08/2022
Shahrukh Khan

शाहरुख खान का ‘पठान’ लुक देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- ‘बॉलीवुड का बाप आया’

11/12/2022
Horoscope

24 जुलाई राशिफल: जानिए अपनी किस्मत का हाल

24/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version