• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कत्था व्यापारी के घर से मिला करोड़ो की नकदी सीज, तीन लॉकर भी सील

Writer D by Writer D
09/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Raid

Raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कत्था कारोबारी (katha trader) शिशिर अवस्थी के यहां मारे गए आयकर छापे (IT Raid) में एक करोड़ एक लाख रुपये की नकदी मिली है। कोई दस्तावेज न दिखा पाने पर नकदी सीज कर दी गई है। इसके अलावा पांच करोड़ से अधिक के अंडर बिलिंग के साक्ष्य मिले हैं।

वहीं एक साल के अलावा बीते सालों के दस्तावेज (बिल बुक, बहीखाते आदि) भी नहीं मिले हैं। इससे बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। कत्था कारोबारी के स्वरूप नगर स्थित आवास, नयागंज, मोती मोहाल और काहूकोठी स्थित कार्यालय और गोदाम में मंगलवार सुबह आयकर टीमों ने छापा मारा था।

दो गुटखा कंपनियों पर आयकर विभाग का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

एक टीम उन्नाव औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में भी जांच करने पहुंची थी। पहले दिन कारोबारी के प्रतिष्ठान से 65 लाख रुपये कैश मिले थे। तीन लॉकर सील किए गए थे। देर रात तक चली जांच में यह रकम एक करोड़ पार कर गई। सूत्रों के अनुसार कारोबारी लंबे समय से अंडर बिलिंग कर रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि पहले कारोबारी बड़े पान मसाला ब्रांडों को कत्था सप्लाई करता था, लेकिन कोरोना से पहले बंद कर दिया था।

चार दिन पहले हुई पार्टी में आए थे अदनान सामी

छापे से चार दिन पहले कत्था कारोबारी ने एक बड़ी पार्टी की थी। इसमें मशहूर सिंगर अदनान सामी आए थे। प्राइवेट पार्टी में शहर के तमाम रईस भी शामिल हुए थे। ऐसे में ये पार्टी भी जांच के दायरे में आ गई है। अदनान उस दिन दो और पार्टियों में शामिल हुए थे।

Tags: income taxIT Raidkanpur newsup news
Previous Post

राधारानी के दर्शन कर गदगद हुए ऊर्जामंत्री पर पुजारी ने डाला गुलाल

Next Post

चार किलो गांजे के साथ महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
आगरा

‘यूपी राइज 2026’: इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर में कल्याण मंडपम का करेंगे लोकार्पण

15/09/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 5.99 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 97.75 लाख मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

15/09/2026
Next Post
Arrested

चार किलो गांजे के साथ महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

यह भी पढ़ें

AK Sharma

ये है मऊ की होली और दिवाली…

11/03/2023
black day

काला दिवस पर सरकार का पुतला फूंक कर किसानों ने किया प्रदर्शन

26/05/2021
Scholarship

इस राज्य में स्कॉलरशिप के लिए 75 फीसदी बॉयोमिट्रिक अटेंडेंस जरूरी

25/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version