• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिकर्णिका घाट पर धधकती चिताओं के बीच शिव भक्तों ने खेली चिता भस्म की होली

Writer D by Writer D
04/03/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Chita Bhasm Holi

Chita Bhasm Holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन शनिवार को मोक्षतीर्थ महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली (Holi) खेली गई। घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेलें मसाने में होली दिगंबर गीत पर थिरकते हुए युवाओं की टोली ने हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से मोक्षतीर्थ को गुंजायमान कर दिया।

काशी में मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ के ससुराल पक्ष के अनुरोध पर रंगभरी एकादशी के दिन उनके गौने में पिशाच, भूत-प्रेत, चुड़ैल, डाकिनी-शाकिनी, औघड़, अघोरी, संन्यासी, शैव-साक्त सहित अन्य गण शामिल नहीं हो पाते हैं। बाबा तो बाबा हैं, औघड़ हैं, सभी के हैं और सभी पर एक समान कृपा बरसाते हैं। ऐसे में गौने में शामिल न हो पाने वाले अपने गणों को निराश नहीं करते हैं। उन्हें गौने के अगले दिन महाश्मशान मणिकर्णिका पर बुलाकर उनके साथ चिता भस्म की होली (Holi) खेलते हैं।

इसी मान्यता को लेकर काशी में रंगभरी एकादशी के अगले दिन महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर मशाने की होली खेली जाती है। मणिकर्णिकाघाट पर इस अद्भुत चिता भस्म की होली देखने और शामिल होने के लिए श्रद्धालु पूर्वान्ह से ही पहुंचने लगे थे।

Holi

मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा महामशानेश्वर को विधिवत भस्म, अबीर, गुलाल और रंग चढ़ाकर डमरुओं की गूंज के बीच भव्य आरती की गई। इसके बाद आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों के साथ युवाओं की टोली जलती चिताओं के बीच आ गई और डमरुओं, नगाड़ों की थाप पर ‘हर हर महादेव’ के जयकारे के बीच चिता-भस्म की होली खेली गई। राग-विराग के इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने के लिए देशी विदेशी पर्यटक बेकरार दिखे।

आयोजक समिति के गुलशन कपूर ने बताया कि पिछले 22 वर्षों से इस परम्परा को भव्य रूप देकर इसे जन सहयोग से विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया है। चिता भस्म की होली के पूर्व बाबा मशान नाथ की आरती कर जया,विजया,मिष्ठान्न व सोमरस का भोग लगाया जाता है। इसके बाद बाबा और माता (पार्वती) को चिता भस्म नीला गुलाल चढ़ाया जाता है। जैसा कि द्वारिका जी का संदेश था होली योगेश्वर श्रीकृष्ण और राधा का प्रिय त्यौहार है। हर का उत्सव बिना हरि के कैसे संभव है। इस कारण इस वर्ष हर और हरि के लिए भस्म के साथ नीला गुलाल,माता मशान काली को लाल गुलाल चढ़ाकर होली खेली गई।

Holi

शिवाराधना समिति के डॉ मृदुल मिश्र ने बताया कि रंगभरी एकादशी पर काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ जगत जननी गौरा पार्वती की विदाई कराकर पुत्र गणेश के साथ काशी पधारते हैं । तब तीनों लोक से देवगण उनके स्वागत सत्कार के लिए आते हैं। इस समारोह में भाग लेने से वंचित भोले के प्रिय भूत-पिशाच, दृश्य-अदृश्य आत्माएं पलक पावंड़े बिछाये चराचर जगत के स्वामी के इंतजार में रहती है। बाबा भी अपने प्रिय भक्तों के साथ रंगभरी एकादशी गौने के दूसरे दिन महाश्मशान पर होली खेलते पहुंचते हैं।

वृंदावन, बरसाना से कम विशिष्ट नहीं है गोरक्षनगरी की होली

काशी में मान्यता है कि इस दौरान किसी न किसी रूप में महादेव महाश्मसान पर उपस्थित रहते हैं। औघड़दानी बनकर बाबा खुद महाश्मशान में होली खेलते हैं और मुक्ति का तारक मंत्र देकर सबको तारते हैं। इस नगरी में प्राण छोड़ने वाला व्यक्ति शिवत्व को प्राप्त होता है। शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि महाश्मशान ही वो जगह है, जहां कई वर्षों की तपस्या के बाद महादेव ने भगवान विष्णु को संसार के संचालन का वरदान दिया था। इसी घाट पर शिव ने मोक्ष प्रदान करने की प्रतिज्ञा ली थी। यह दुनिया की एक मात्र ऐसी नगरी है जहां मनुष्य की मृत्यु को भी मंगल माना जाता है। यहां शव यात्रा में मंगल वाद्य यंत्रों को बजाया जाता है।

Tags: Holiholi 2023up newsvaranasi news
Previous Post

वृंदावन, बरसाना से कम विशिष्ट नहीं है गोरक्षनगरी की होली

Next Post

होली पर्व को लेकर दो दिन बंद रहेगा लखनऊ चिड़िया घर

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Lucknow Zoo

होली पर्व को लेकर दो दिन बंद रहेगा लखनऊ चिड़िया घर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

राजस्व वृद्धि पर दें ध्यान, नदी के कैचमेंट एरिया में अवैध खनन बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री

11/12/2024
Share Market

शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

02/11/2022
मास्क नहीं पहनने वालों को भेजा जाएगा जेल Those not wearing masks

इस राज्य में मास्क नहीं पहनने वालों को भेजा जाएगा जेल

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version