• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस की चिट्ठी का CRPF ने दिया जवाब, बताया क्यों हुई राहुल की सुरक्षा में चूक

Writer D by Writer D
29/12/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा में चूक के मामले पर गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी। इसे लेकर CRPF ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा है। सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय को बताया कि राहुल गांधी ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया है। सीआरपीएफ के मुताबिक, कई बार भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान भी ऐसा हुआ है।

CRPF ने कांग्रेस के आरोपों पर गृह मंत्रालय को बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक ही राहुल गांधी की सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। सीआरपीएफ के मुताबिक, दौरों पर व्यक्ति की सुरक्षा का जिम्मा राज्य पुलिस के समन्वय से CRPF का होता है। गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों सहित संबंधित सभी हितधारकों को खतरे के आकलन के आधार पर सलाह जारी की गई है।

राहुल गांधी ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया- CRPF

CRPF के मुताबिक, प्रत्येक दौरे के लिए अग्रिम सुरक्षा संपर्क (ASL) भी किया जाता है। राहुल गांधी की दिल्ली यात्रा से पहले 22 दिसंबर को सभी हितधारकों को शामिल कर ASL किया गया था। यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया और दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई थी।

CRPF के मुताबिक, ​संरक्षित व्यक्ति के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था तब ठीक काम करती है, जब संरक्षित व्यक्ति स्वयं निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करता है। वहीं, कई मौकों पर राहुल गांधी की ओर से निर्धारित नियमों का उल्लंघन देखा गया है और इस बारे में समय समय पर जानकारी दी गई है।

कांग्रेस ने क्या कहा था?

दरअसल, कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाते हुए गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी। कांग्रेस का आरोप है कि  दिल्ली पुलिस राहुल की सुरक्षा के मुद्दे में पूरे तरह से विफल रही है। कांग्रेस महासचिव ने चिट्ठी में लिखा था, जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। राहुल गांधी को Z प्लस सिक्योरिटी मिली है। केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा।

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी, 20 घायल

केसी वेणुगोपाल ने लिखा, दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भीड़ को रोकने में नाकाम रही। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो का इस्तेमाल उन लोगों को डराने धमकाने में किया जा रहा है जो राहुल गांधी से मिल रहे हैं। आईबी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

Tags: bharat jodo yatracongressCRPFdelhi newsDelhi PoliceNational newsrahul gandhiz security
Previous Post

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी, 20 घायल

Next Post

कोरोना के खतरे के बीच केंद्र सख्त, चीन समेत इन 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Main Slider

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Next Post
Corona

कोरोना के खतरे के बीच केंद्र सख्त, चीन समेत इन 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी

यह भी पढ़ें

Free health camp

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोडवेज कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

09/02/2021
cm yogi

सीएम योगी ने युवाओं को वितरित किए सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

25/08/2022

काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती धमाका, कई लोगों के मरने का अंदेशा

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version