Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्र सरकार का अहम फैसला, अब सिर्फ हेल्थ सेक्टर के लिए होगा ऑक्सीजन का उपयोग

देश में एक तरफ कोरोना का महासंकट खड़ा है तो वहीं दूसरी तरफ ऑक्सीजन जैसी जरूरी चीजों की किल्लत हो रही है। इस बीच ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया। सरकार ने तत्काल प्रभाव से नॉन-मेडिकल (गैर-चिकित्सा) उपयोग के लिए ऑक्सीजन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कोरोना संकट की बीच ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए केंद्र ने फैसला लिया है कि अब से लिक्विड ऑक्सीजन, मौजूदा स्टॉक सहित का प्रयोग सिर्फ हेल्थ सेक्टर यानी कि मेडिकल यूज के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। सभी ऑक्सीजन यूनिट्स को अधिकतम उत्पादन करने की अनुमति दी जाए और इसे केवल चिकित्सा उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराया जाए।

योगी सरकार ने दिया 50-50 लाख कोविशिल्ड और कोवैक्सीन का दिया ऑर्डर

गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत ये आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी उद्योग को ऑक्सीजन के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मेडिकल ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है और अस्पतालों में आक्सीजन की कमी हो रही है। सरकार ने वायु मार्ग, रेलवे और सड़क, हर उपाय करना शुरू कर दिया है। परिवहन के लिए नए वाहन जुटाए जा रहे हैं। सेना व निजी क्षेत्र भी अपने अपने तरीके से इस जीवन रक्षा की मुहिम में शामिल हो रहे हैं।

उधर, कोरोना महामारी के बीच देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी से लोग अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं। आज (रविवार) गुरुग्राम में ऑक्सीजन खत्म होने से एक निजी अस्पताल में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

ऑक्सीज़न लेवल को रखना है मेंटेन, तो इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

वहीं, बीते दिन दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 25 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं सर गंगा राम जैसे कई बड़े अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी होने का दावा किया। हालांकि, इन सबके बीच सरकार ऑक्सीजन सप्लाई करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button