• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ भारतीय संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय प्रतीक

Writer D by Writer D
17/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कुम्भ को भारतीय संस्कृति और परंपरा का अद्भुत प्रतीक बताया। सीवी आनंद बोस ने कहा, “कुंभ भारत की महान संस्कृति और परंपराओं का सर्वोत्तम उदाहरण है। यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा जनसमूह यहां स्वेच्छा से आकर ‘अहम् ब्रह्मास्मि’ के अर्थ को समझना चाहता है।”

भारतीय विरासत की ताकत का प्रतीक है कुम्भ

उन्होंने आगे कहा, “भारत एक महान शक्ति से संचालित होता है, जिसकी जड़ें हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत में हैं। कुम्भ इसी शक्ति और संस्कृति का प्रतीक है।” उन्होंने कहा, महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय एकता, संस्कृति और परंपराओं का अद्वितीय संगम है।

रोहन जेटली ने भी लगाई पावन डुबकी

पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता रहे स्व. अरुण जेटली के पुत्र व दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी संगम में पावन डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “अपनी पत्नी के साथ महाकुम्भ 2025 का दिव्य अनुभव प्राप्त कर धन्य और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इस विशाल आयोजन और अपार जनसमूह के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अत्यंत कुशल और उत्कृष्ट प्रबंधन किया है। उनकी मेहनत और समर्पण के लिए हृदय से सराहना करता हूं।

पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह बोले: प्रबंधन शानदार, 50 करोड़ लोगों को संभालना अद्भुत

प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह ने महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh)  में पवित्र स्नान के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने आयोजन के प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे अविस्मरणीय बताया। आरपी सिंह ने कहा, “यह मेरा दूसरा महाकुम्भ है। यहां दोबारा आकर और कुम्भ स्नान का अवसर पाकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। यह कल्पना करना भी कठिन है कि 50 करोड़ लोगों को कैसे संभाला जा सकता है, लेकिन सरकार ने इसे बेहद शानदार तरीके से संभाला है।”

श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिल रही: अजय भट्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अजय भट्ट ने महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई दी। अजय भट्ट ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं। यहां श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिल रही है।” उन्होंने आगे कहा, “यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी वे यहां बड़ी संख्या में आ रहे हैं। यह उनकी गहरी श्रद्धा और आस्था का प्रमाण है।”

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार का सीएम ने किया उद्घाटन, भित्तिचित्रों का किया अनावरण

Next Post

महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल की सुविधाएं देख अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल वाले भी दंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल की सुविधाएं देख अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल वाले भी दंग

यह भी पढ़ें

भगवामाय हुई राम की नगरी, सीएम योगी के रोड शो में हुई फूलों की बारिश

24/02/2022
Terrorists

अनंतनाग में आतंकियों ने एक नागरिक को मारी गोली, सर्च ऑपरेशन शुरू

24/02/2023
सीएम योगी cm yogi

माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा नहीं : योगी

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version