• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CWG: 92 साल में Lawn Bowls में पहली बार गोल्ड मेडल, भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

Writer D by Writer D
02/08/2022
in Main Slider, खेल
0
Lawn Bowls

Lawn Bowls

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (WG 2022) में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। लॉन बॉल्स (Lawn Bowls) इवेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को मात दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 92 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में कोई मेडल जीता हो, वह भी अब सीधा गोल्ड मेडल हाथ लगा है।

महिला टीम के इस इवेंट में टीम इंडिया में लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी शामिल रहीं। जिन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और देश के लिए मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से मात दी है।

#CommonwealthGames22 | Indian Women’s Fours team in Lawn Bowls wins historic gold medal by beating South Africa 17-10 in final pic.twitter.com/MQkoIxhiXz

— ANI (@ANI) August 2, 2022

करीब ढाई घंटे चले इस रोमांचक मुकाबले में कई बार उतार-चढ़ाव आया, टीम इंडिया ने शुरुआत में बढ़त बनाई लेकिन उसके बाद साउथ अफ्रीका ने भी वापसी की। अंत में टीम इंडिया का शानदार खेल काम आया और भारत ने 17-10 से मुकाबला अपने नाम किया।

CWG: सुशीला देवी ने जूडो में जीता सिल्वर मेडल

भारतीय महिला टीम ने इस इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 16-13 से मात दी थी। भारत की ओर से इतिहास रचने वालीं जो चार खिलाड़ी हैं, उनमें लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी शामिल हैं।

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल ( Lawn Bowls) 1930 के शुरुआती सत्र से ही खेला जा रहा है और केवल एक बार 1966 के गेम्स में लॉन बॉल इन गेम्स का हिस्सा नहीं रहा।‌ लॉन बॉल में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड फिलहाल इंग्लैंड के नाम है। जिसने 21 गोल्ड मेडल जीते हैं। वहीं स्कॉटलैंड 20 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत की बात करें तो उसने कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल में कभी भी मेडल नहीं जीता था। लेकिन अब इतिहास में पहली बार भारत को इस खेल में मेडल मिला है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल की संख्या अब 10 हो गई है, इसमें 4 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर और 3 ही ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।

Tags: Achinta ShuliBindyarani DeviCommonwealth GamesCommonwealth Games 2022cwgcwg 2022gold medalsGururaja PujariJeremy LalrinnungajudoLawn Bowlsmedalsmerabai chanuSanket Sargarsports newssports news in hindisushila deviWeightlifter Bindyarani Devi
Previous Post

सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए दिया बड़ा संदेश

Next Post

CWG: भारत को लगा झटका, पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी इस एथलीट पर लगा 3 साल का बैन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Dhanalakshmi

CWG: भारत को लगा झटका, पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी इस एथलीट पर लगा 3 साल का बैन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी बोले- आउट ऑफ टर्न नियुक्त प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए संजीवनी

11/03/2024

CBI की पांच टीमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच तलाशने मे जुटी

22/08/2020

जब CM दोपहर 12 बजे सोकर उठेगा तो वो जनता के बारे में नहीं सोच पाएगा : योगी

28/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version