• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंग ग्राम प्रधान ने हाथ-पैर बांधकर तीन युवकों को जमकर पीटा, FIR दर्ज

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज  ज‍िले में रविवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। ज‍िले में दबंग ग्राम प्रधान ने तालिबानी तरीके से 3 लोगों को रस्सियों से हाथ पैर बांधकर जमकर पीटा। पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दबंग प्रधान की ओर से एक प्लॉट पर जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा था। प्लॉट के असली मालिक को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचकर निर्माण का विरोध करने लगा।

विरोध बढ़ता देख दबंग प्रधान ने अपने दर्ज़नभर गुर्गों के साथ मिलकर निर्माण का विरोध कर रहे पक्ष के तीन लोगों को जमकर पीटा। इसके बाद रस्सियों से एक पोल के साथ बांधकर द‍िया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों की रस्सियों को खोलकर उन्हें कासगंज के जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया।

NH-62 पर चलती कार पर गिरा ट्रोला, पाँच लोगों की दर्दनाक मौत

पीड़ित गोपाल ने बताया कि ग्राम वाहिदपुर उनका पैत्रक गांव है। वहां उनकी संपत्‍त‍ि है। लेकिन वर्तमान में वह अपने पैत्रक गांव वाहिदपुर से 7 किलोमीटर दूर क़स्बा बिलराम में रहते हैं। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि वाहिदपुर का दबंग प्रधान उनके प्लॉट पर अवैध कब्जे के साथ निर्माण कर रहा है तो वह तत्काल ही ओमवीर और दिनेश के साथ मौके पर जा पहुंचे। निर्माण का विरोध करने पर दबंग प्रधान ने अपने दर्जन भर गुर्गों के साथ मिलकर उन्हें और ओमवीर और दिनेश को अलग अलग रस्सियों में बांधकर बुरी तरह पीटा। उन्होंने बताया कि अगर समय पर पुलिस न पहुंचती तो उनकी मौके पर ही हत्या भी हो सकती थी।

कासगंज के एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि रस्सियों में बंधे व जमीन पर लेटे हुए कुछ 3 लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। संज्ञान में आया है कि थाना ढोलना अंतर्गत ग्राम वाहिदपुर में किसी प्लॉट को लेकर कोई विवाद था, जिसमें हाथापाई की सूचना है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी के मुताबिक तहरीर व जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newskasganj newsup news
Previous Post

NH-62 पर चलती कार पर गिरा ट्रोला, पाँच लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

अपने कर्तव्यों का प्रतिबद्धता से पालन ही हमारा ‘राष्ट्रधर्म’ : CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post

अपने कर्तव्यों का प्रतिबद्धता से पालन ही हमारा 'राष्ट्रधर्म' : CM योगी

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar

जहरीली शराब से मौत के पूछा सवाल पर Out of Control हो गए नीतीश, बोले- ए, चुप हो जाओ

14/12/2022
Raksha Bandhan

त्योहार पर करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा घर

13/08/2023
Gangubai Kathiawadi-janhvi kapoor

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का टीजर देखकर इंप्रेस हुई जाह्नवी कपूर, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version