• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीन विवाद में दबंगों ने की सास की हत्या, बहू घायल

Writer D by Writer D
21/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। होलागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देररात घर में छत के सहारे घुसे चार लोगों ने सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी तथा उसकी बहू को घायल कर दिया। हालांकि चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो तीन अपराधी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हमले की वजह जमीन विवाद निकल कर आया है।

होलागढ़ बाजार निवासी गीता देवी (55वर्ष) पत्नी शिवशंकर और बहू विनीता (27वर्ष) पत्नी सुनील कुमार उर्फ पिन्टू घर में शुक्रवार रात में अकेली थी। छत के सहारे चार अपराधी घर में दाखिल हुए और चाकू दोनों पर हमला कर दिया। दोनों की चीख सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो हमलावर भागने लगे। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने एक हमलावर को दौड़ाकर पकड़ लिया और तीन भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी और उपचार के लिए दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया और उसकी बहू विनीता को उपचार शुरू कर दिया। ग्रामीणाें ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

वारदात की खबर मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को दी। वारदात की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सोरांव और पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने हमले में घायल विनीता को उपचार के लिए चिकित्सकों की सलाह पर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। ग्रामीणों ने पकड़े आरोपित राजकुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतिका गीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और फरार आरोपितों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि अबतक की जांच में पता चला है कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की गई है। हालांकि अबतक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार संदिग्धों की तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिश जारी है।

Tags: crime newsmurderMurder NewsPrayagraj Newsup news
Previous Post

प्रेम प्रसंग में युवती की घर में घुसकर हत्या, हत्यारे ने खुद को भी मारी गोली

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
Police Encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

डिजिटल योगी-राज: अब UP दौड़ेगा Data + AI की स्पीड पर!

14/11/2025
Sexual Ability

शादीशुदा जिंदगी में लाए खुशियां, ऐसे बढ़ाएं अपनी यौन शक्ति

23/08/2022
cm yogi

योगी बोले- फिल्मों के जरिये पर्यटकों में जगायी जायेगी धार्मिक भावना

15/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version