• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोहरे हत्याकांड से दहली संगमनगरी, राइस मिल संचालक व पत्नी की गला रेतकर हत्या

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
double murder prayagraj

double murder prayagraj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में एक राइस मिल संचालक एवं उसकी पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

राइस मिल मालिक के भाई देवनारायण और उनकी पत्नी रंजना की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मां के बगल में सो रहे 10 माह के नवजात को कातिलों ने छोड़ दिया। बुधवार सुबह मासूम की रोने की आवाज सुनकर लोगों को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर जांच पड़ताल कराई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर का सारा सामान उथल-पुथल था। पुलिस का दावा है कि प्रथमदृष्टया हत्या के पीछे लूटपाट लग रही है।

घटना सोरांव थाना क्षेत्र के चांदपुर सराय ग्राम सभा के मनी का पूरा मजरा की है। यहां के निवासी देव नारायण पटेल (30) पुत्र त्रिवेणी प्रसाद पटेल तीन भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई हरि गोविंद पटेल राइस मिल चलाते हैं। दूसरे नंबर का भाई राम नारायण अपना अलग काम करते हैं। चार साल पहले देव नारायण की शादी जिले के ही घोसियान गांव निवासी रंजना पटेल से हुई थी। 3 साल पहले उसने पुराना मकान छोड़कर घर के पास ही दूसरा मकान बनवा लिया था। उसी में वह अपनी पत्नी रंजना और 10 माह के बेटे दिव्यांश के साथ रह रहा था। देव नारायण पहले बड़े भाई हरगोविंद की राइस मिल में ही हाथ बटाता था। 25 दिन पहले ही देव नारायण ने घर पर अपना अलग से सहज जन सेवा केंद्र खोला था।

गोलियों से भूनकर हुई थी महिला की हत्या, आरोपी पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा

घरवालों के मुताबिक, मंगलवार देर रात रोज की तरह देव नारायण और उसकी पत्नी रंजना के साथ घर के बरामदे में सोए हुए थे। देव नारायण तख्ते पर सो रहा था, जबकि रंजना बेटे को लेकर चारपाई में सो रही थी। कातिलों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। मगर उनके 10 माह के मासूम बेटे दिव्यांश को छोड़ दिया। बुधवार सुबह मासूम की रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले भाई राम नारायण के घर के लोग मौके पर पहुंचे। बिस्तर पर दंपति का खून से लथपथ देख उनकी चीख निकल गई। घर का मेन दरवाजा खुला था। अलमारी, बक्से के लाकर खुले हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना पर सोरांव थाने की पुलिस, CO अमिता सिंह, SP गंगापार धवल जायसवाल, DIG सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल की गई। डॉग स्क्वायड देव नारायण के घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित कच्ची शराब के ठेके तक बार-बार चक्कर लगाता रहा। पुलिस को शक है कि कातिल इसी तरफ से आए हैं।

Tags: crime newsdouble murder prayagrajLatest Prayagraj NewsPrayagraj Newsup news
Previous Post

कोरोना के दौर में भारत-अमेरिका को मिलकर काम करने की ज्यादा जरूरत – US  विदेश मंत्री

Next Post

पेगासस जासूसी मुद्दा एक बहाना, विपक्ष चाहता है संसद का कामकाज रोकना – भाजपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post

पेगासस जासूसी मुद्दा एक बहाना, विपक्ष चाहता है संसद का कामकाज रोकना - भाजपा

यह भी पढ़ें

Love jihad victim raped

कौशांबी : निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, एफआईआर दर्ज

01/11/2020
Tractor-Bus Collision

कृषि विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी की वैगनआर की टक्कर से मौत

24/03/2021
bachpan ka pyar

‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं’.. का भोजपुरी वर्जन रिलीज, सोशल वीडियो पर वायरल

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version