• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांध मरम्मत कार्य में हो रही थी धांधली, सिंचाई मंत्री ने ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट

Writer D by Writer D
05/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महाराजगंज, राजनीति
0
mahendra singh

mahendra singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानसून की दस्तक से पहले की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए यूपी सरकार के जलशक्ति (सिंचाई) मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, बड़ी गंडक नदी के अंर्तराष्ट्रीय नारायणी-छितौनी बांध पहुंचे, जहां मरम्मत कार्य में हो रही धांधली देख सिंचाई मंत्री भड़क उठे।

नारायणी-छितौनी(एनसी) बांध के पॉवर स्केप पर 1.97 करोड़ रुपये की लागत से एजक्रेटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसमें बांध के नदी वाले हिस्से में बड़े-बड़े बोल्डर डाल कर उसको लोहे की जाली से बांध दिया जाता है। जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने से बांध पर कटान ना हो सके।

एजक्रेटिंग के काम में लोहे की जाली के अंदर बड़े-बड़े पत्थरों का उपयोग किया जाता है लेकिन मंत्री ने देखा कि यहां एजक्रेटिंग के काम में छोटे-छोटे पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। मरम्मत में गुणवत्ता से गड़बड़ किए जाने को लेकर मंत्री ने कड़ी आपत्ति जताई और नए सिरे से एजक्रेटिंग करने का निर्देश देते हुए, छोटे पत्थरों को नदी में बहाने का फरमान जारी किया।

यूपी के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह

मंत्री ने महराजगंज सिंचाई खंड द्वितीय के इंजीनियरों की लापरवाही देख एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को फटकार लगाईं। इतना ही नहीं मंत्री ने कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट में डालने के साथ-साथ, सहायक अभियंता व अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का आदेश भी मुख्य अभियंता को दिया है।

जल शक्ति मंत्री ने क्षेत्रीय सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल से कहा कि आप निगरानी करते रहें, कार्य की गुणवत्ता को लेकर सीधे मुझे बताएं। नेपाल से आई बड़ी गंडक नदी पर चार अंर्तराष्ट्रीय बांध हैं- ए-गैप, बी-गैप, एनसी बांध व लिंक बांध। इसमें से तीन बांध नेपाल में हैं। लेकिन समझौते के तहत यूपी सरकार का सिंचाई मंत्रालय इसका अनुरक्षण कार्य कराता है।

दिलीप घोष की बैठक में हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

महराजगंज जनपद का सिंचाई खंड द्वितीय की देखरेख में इन अंतर्राष्ट्रीय बांधों की मरम्मत होती है। इसके लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट आवंटित होता है।

बाढ़ बचाव कार्य का निरीक्षण करने के बाद जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने मीडिया कर्मियों को बताया कि यूपी के 42 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इसमें से अभी तक वह 16 जिला का भ्रमण कर चुके हैं। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि बाढ़ से पहले बचाव के सभी जरूरी कार्य निर्धारित तिथि से पहले करा लिए गए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने जनवरी में ही धन जारी कर दिया था। पहले यह पैसा मार्च व अप्रैल में जारी होता था।

वेंकैया नायडू के बाद अब मोहन भागवत के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक

जलशक्ति मंत्री ने बताया कि यूपी में पहले बाढ़ आती थी तो एक बड़ा क्षेत्रफल डूब जाता था. पन्द्रह लाख हेक्टेयर भूमि का कटान हो रहा था। लेकिन पिछले दो साल में ज्यादा से ज्यादा नुकसान होने पर 12 हजार हेक्टेयर भूमि का ही कटान हुआ है। इस बार भी सरकार का पूरा प्रयास कि किसी भी जिले में बाढ़ से कोई भी जनहानि ना होने पाए। शासन के दिशा निर्देश के मुताबिक कार्य होगा तो किसानों के जमीन का कटाव भी नहीं होगा।

Tags: Mahendra Singhup news
Previous Post

दिलीप घोष की बैठक में हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

Next Post

ई-रिक्शा चालक की मौत के तीन दिन बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचे अधिकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post

ई-रिक्शा चालक की मौत के तीन दिन बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचे अधिकारी

यह भी पढ़ें

Awadh Assam Express

अवध असम एक्सप्रेस की बोगी में रखी बोरी में धमाका, मचा हड़कंप

13/11/2023

इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, मौत की वजह नहीं स्पष्ट

20/12/2021
brijesh pathak

अध्ययनरत बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है सुवर्ण प्राशन : बृजेश पाठक

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version