• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण एवं यमुना किनारे गांवों में बनेगा बांध : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शहर पश्चिमी में क्षतिग्रस्त पुल का पुनः निर्माण एवं यमुना के किनारे गांवों में बांध बनेगा। यह बातें कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शहर पश्चिमी के गांवों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के उपरांत कही।

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शुक्रवार को बक्शी मोड़ा, गोहठी करेंहदा, मदारीपुर और मैनापुर में विगत दिनों यमुना का जल स्तर बढ़ने से गांव में पानी भरने व आवागमन मार्ग बंद होने की खबर पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने नावों को भेजकर आवगमन का साधन बना दिया था। दो दिनों से बारिश न होने से बड़ी तेजी से यमुना नदी से जलभराव घटने लग गया है। बक्शी मोड़ा में बारिश व बाढ़ से गिरे मकान को देखा। स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया।

इस दौरान सुनील कुमार गुप्ता, बसंती प्रजापति को राहत सामग्री दिया और अभय निषाद का घर गिरने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए एसडीएम सदर को निर्देशित किया। करेंदहा गोहठी गांव में पीड़ित गांव वासियों ने बताया कि पुलिया न होकर रपटा बना हुआ है, जो काफी नीचे होने के कारण जब भी बारिश होती है तो रपटा के ऊपर पानी बहने के कारण आवागमन बंद हो जाता है।

उन्होंने तत्काल पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को कहा कि पुल का प्रस्ताव बनाकर भेजें, यहां पर ऊंचा पुल बनेगा। बिसौना गांववासियों ने हर साल यमुना नदी का पानी से होने वाले नुकसान से रूबरू कराया। कहा हजारों किसानों की फसल डूब जाती है, ककरहा घाट यमुना के किनारे बांध बना दिया जाए तो समस्या का निराकरण हो जाएगा। किसानों के अनुरोध पर शहर पश्चिमी में यमुना के किनारे किनारे बांध बनाने का सिंचाई विभाग को आदेशित करते हुए जल्द प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। कहा कि योगी सरकार किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को निराकरण कराने में प्रतिबद्ध है।

मदारीपुर गांव में गांववासियों ने सिंगल लेन की सड़क से होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। जिस पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी को सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजने को कहा। मैनापुर गांव में आयी बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल और धंसी सड़क का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि स्थायी समाधान का मार्ग तलाशें जिससे भविष्य में गांववासियों को बाढ़ से कठिनाई न हो। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि शहर पश्चिमी का गांव काफी पिछड़ा इलाका था। पूर्व की सरकारों ने गांववासियों के लिए कुछ भी नहीं किया। अब 30-35 सालों की खाई पाटने का प्रयास कर रहा हूं।

इस मौके पर अनिल सिंह, कमलेश कुमार, राजू राय, रामलोचन साहू, देवेश सिंह, रमेश पासी, रामजी शुक्ला, प्रेम नारायण केसरवानी, ज्ञान बाबू केसरवानी, संजय श्रीवास्तव, मंजीत कुशवाहा, श्याम पाल, राजाराम पाल, श्रवण पाल, राजेश सिंह पटेल, रंजीव सिंह पटेल, राजेश सिंह, प्रदीप केसरवानी उर्फ शिब्बू, अंजनी यादव, कमलेश सिंह, सुरेश पासी, रामजी सोनकर, विपिन साहू सहित एसडीएम सदर, उपायुक्त उद्योग, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, पीडब्ल्यूडी अभियंता, थाना प्रभारी करेली, पिपरी, धूमनगंज पुलिस सहित उपस्थित रहें।

Tags: praygraj newsSiddharth Nathup news
Previous Post

श्रद्धेय अटल जी की तृतीय पुण्यतिथि पर हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित : ब्रजेश पाठक

Next Post

बाढ़ पीड़ितों के लिये संकटमोचक बने सीएम योगी, खुद ले रहे है स्थिति का जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

बाढ़ पीड़ितों के लिये संकटमोचक बने सीएम योगी, खुद ले रहे है स्थिति का जायजा

यह भी पढ़ें

AK Sharma

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

17/02/2026
Rajan Tiwari

जेल से छूटते ही सबको मार दूंगा…, राजन तिवारी ने दी पुलिसकर्मियों को धमकी

22/08/2022
misdemeanor

मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पहुंचा जेल

01/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version