• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मेरे रामलला विराजमान हो गए’, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने साझा की मूर्ति की तस्वीर, बाबर पर कही यह बात

Writer D by Writer D
19/01/2024
in खेल
0
Danish Kaneria

Danish Kaneria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह है। अलग-अलग प्रांतों से रामभक्त अपने अराध्य के लिए तरह-तरह के उपहार ला रहे हैं। देश के कोने-कोने से रामभक्त अलग-अलग तरीके से परिक्रमा करते हुए अयोध्या आ रहे हैं।

इसके साथ ही भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए उत्साह दिख रहा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने रामलला की तस्वीर साझा की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा- मेरे रामलला विराजमान हो गए।

इसके अलावा कनेरिया एक्स पर एक फैन से भी भिड़ गए। दरअसल, फहीम नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा था- एक चोर कभी मालिक नहीं बन सकता। इसके साथ उसने बाबरी मस्जिद को ढहाने वाली तस्वीरें साझा की थीं। इस पर कनेरिया ने उस फैन को जवाब देते हुए कहा- यही वजह है कि अब उसके सही मालिकों ने अपने मंदिर को बाबर से वापस ले लिया। कनेरिया ने बाबर के लिए चोर शब्द का भी इस्तेमाल किया।

Danish

इससे पहले कनेरिया ने कहा था कि वह प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की थी। दानिश कनेरिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा “हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ कुछ दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।”

दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 261 विकेट लिए और वनडे में 15 विकेट झटके। वनडे में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे। उन्होंने 15 बार मैच में पांच विकेट लिए और दो बार मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे।

गर्भगृह से आई रामलला की नई तस्वीर, देखें प्रभु का अद्भुत स्वरूप

क्रिकेट से संन्यास के बाद कनेरिया भारत के पक्ष में बयानबाजी करते रहे हैं और कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि पाकिस्तान की टीम में हिंदू होने की वजह से उनके खिलाफ दोहरा व्यवहार किया जाता था।

Tags: ayodhya ram mandircricket newsDanish Kaneriadanish kaneria ram mandirPakistani cricket teamsports news
Previous Post

गर्भगृह से आई रामलला की नई तस्वीर, देखें प्रभु का अद्भुत स्वरूप

Next Post

देवभूमि हुई राममय… घंटाघर पर लेजर से प्रकट हुए श्रीराम

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

28/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
Next Post
Ram

देवभूमि हुई राममय... घंटाघर पर लेजर से प्रकट हुए श्रीराम

यह भी पढ़ें

rule change from 1st November

आधार कार्ड से लेकर बैंक हॉलीडे तक…, आज से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव

01/09/2024
AK Sharma

कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित नहीं रहेगा: एके शर्मा

26/01/2026
chhat puja- file image

सूप में फल, ठेकुआ सजाकर घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु, डूबते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू किया

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version