• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की हुई शुरुआत

Jai Prakash by Jai Prakash
02/07/2025
in उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत मंगलवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर द्वारा संयुक्त रूप से बीआरसी ग्राउण्ड से जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान 1 से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वच्छता, कचरा निस्तारण और जलभराव रोकने के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही मच्छरों से बचाव के उपाय भी बताएंगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुबोध चन्द्रा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों में संचारी रोगों का खतरा ज्यादा होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाएं। सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं न लें। उन्होंने बताया की दिमागी बुखार से घबरायें नहीं, इसका शीघ्र इलाज करायें। बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में ले जायें। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है, अपने आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार और संचारी रोगों से बचाव हेतु अपने घरो में दरवाजे एवं खिड़कियों पर जाली लगाये, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छर रोधी उपाय अपनाये, अनुपयोगी वस्तुओ में पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी ढककर रखें, पूरी बांह वाले कपड़े पहने, घरों व कार्य स्थल के आस-पास पानी न जमा होने दे, कूलर, गमले आदि को साप्ताहिक खाली कर सुखायें, गड्ढो में जहां पानी इकट्ठा हो उसको बन्द कर दें, नालियों में जल भराव रोके व उनकी नियमित सफाई करें, खुले में शौच न करें तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करें। जागरूकता रैली में सीएचसी के सूरज चौहान, राजकुमार, सफाई नायक अखिलेश कुमार पाण्डेय, विष्णुदेव, संजय, एवं परिषदीय विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।

Previous Post

मॉनसून में मसालों में लग जाते हैं कीड़े, तो आज़माएं ये उपाय

Next Post

इस आचार से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, देखें रेसिपी

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Garlic Pickle

इस आचार से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, देखें रेसिपी

यह भी पढ़ें

महबूबा ने PM को लिखा खत, बोलीं- गिरफ्तार छात्रों को रिहा करें

30/10/2021
sun weidong

भारत में चीन के राजदूत सुन वेदोंग ने गलवां घाटी की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

26/08/2020
Mayawati

मायावती का आज 67वां जन्मदिन, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

15/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version