• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस Swiss Bank के 18000 से ज्यादा अकाउंट का डेटा लीक, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
21/02/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
swiss bank

swiss bank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लग्जरी घड़ियां और बेहतरीन चॉकलेट स्विट्जरलैंड की पहचान हैं। इसके साथ ही यह देश अपने सीक्रेट बैंक सिस्टम के लिए जाना जाता है। स्विस बैंकों (Swiss Banks) के क्लाइंट्स की लिस्ट हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। Credit Suisse यहां के बैंकिंग सिस्टम के सबसे अहम प्लेयर्स में से एक है। यह दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण फाइनेंशियल संस्थाओं में से एक है, जिसकी जड़ें 166 साल पुरानी हैं।

क्रेडिट सुइस में करीब 50,000 कर्मचारी काम करते हैं। बैंक के ग्राहकों की संख्या 15 लाख है। यह स्विट्जरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। हालांकि, इस समय इस बैंक के खाताधारकों की एक ऐसी लिस्ट सामने आई है, जिससे दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। आइए इस पूरे डेवलपमेंट के बारे में जानते हैं:

स्विस बैंकों में दुनियाभर के दिग्गज लोगों के अकाउंट होने की बात समय-समय पर सामने आती रहती है। इसी बीच जर्मनी के एक अखबार ‘Süddeutsche Zeitung’ और Organized Crime and Corruption Reporting Project (OCCRP) की संयुक्त इंवेस्टिगेंटिंग रिपोर्टिंग में कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं।

ABG Shipyard Scam: ऋषि अग्रवाल पहुंचे CBI हेडक्वार्टर

दरअसल, एक व्यक्ति ने 1940 से 2010 के दशक तक के अकाउंट्स से जुड़ी जानकारियां जर्मनी के Süddeutsche Zeitung को कथित तौर पर लीक कर दी। इस पब्लिकेशन ने OCCRP और न्यूयॉर्क टाइम्स सहित 46 अन्य न्यूज ऑर्गनाइजेशन के साथ इस जानकारी को साझा कर दिया।इस डिटेल्स में विदेशी ग्राहकों के 18,000 बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी है। इससे स्विस बैंकिंग सिस्टम से जुड़े तमाम खेल का पता चलता है।

OCCRP की रिपोर्ट के मुताबिक इन मीडिया आउटलेट्स के 160 रिपोर्ट्स ने इन डेटा को महीनों तक खंगाला और इस दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई। इस जांच के दौरान सामने आई कि इस बैंक में दर्जनों भ्रष्ट नेताओ, अपराधियों, जासूसों, तानाशाहों और अन्य संदिग्ध लोगों के बैंक अकाउंट थे।ये बैंक अकाउंट ऐसे लोगों के नाम पर नहीं हैं, जिन्हें कोई नहीं जानता है बल्कि एक गूगल सर्च से इनके सारे कारनामे सामने आ जाते। इसमें यह बात सामने आई कि इन 18,000 अकाउंट्स में 8 बिलियन डॉलर की रकम जमा थी और ये अकाउंट्स काफी लंबे समय तक ऑपरेशनल रहे थे।

Swiss bank : खातों में पड़े इतने रूपये का कोई दावेदार नहीं, सरकार के हवाले की जा सकती है रकम

दर्जनों मीडिया हाउस द्वारा एकसाथ प्रकाशित रिपोर्ट के बाद Credit Suisse ने बयान जारी कर कहा कि वह किसी भी तरह का गलत काम करने के आरोपों को ‘पूरी तरह से खारिज’ करता है। मीडिया में प्रकाशित आलेखों में कहा गया है कि बैंक के क्लाइंट्स में मानवाधिकार हनन  करने वाले लोग और प्रतिबंधों का सामना कर रहे बिजनेसमैन शामिल थे। क्रेडिट सुइस ने कहा है कि बैंक को पिछले तीन हफ्तों में इन पब्लिकेशन हाउस के कंसॉर्टियम से दर्जनों इन्क्वायरी आई थी और बैंक ने कई ऐसे अकाउंट्स को रिव्यू किया है, जिनको लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।

सबसे बड़ा बैंकिंग  फ्रॉड! इस कंपनी ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ रुपए का चूना

बैंक ने आगे कहा है, “जिन अकाउंट्स को रिव्यू किया गया, उनमें से 90% प्रेस की इन्क्वायरी से पहले या तो बंद हो चुके थे या बंद होने की प्रक्रिया में थे। इनमें से 60 फीसदी अकाउंट 2015 से पहले बंद हो गए थे।”

Tags: # world newsCredit Suisseinternational NewsSwiss bank
Previous Post

रश्मिका और विजय देवरकोंडा जल्द करेंगे शादी

Next Post

अमौसी एयरपोर्ट पर 1.19 करोड़ का सोना बरामद, दो यात्रियों से पूछताछ जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले में मारे गए 20 इराकी लड़ाके

29/07/2026
Earthquake
Main Slider

जापान में फिर प्रकृति का कहर! 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट

28/07/2026
18 US soldiers killed in Iran war
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान युद्ध के आंकड़ों पर यू-टर्न! आलोचना के बाद पेंटागन ने अपडेट किया डेटाबेस

27/07/2026
The US bombed Iranian military bases.
अंतर्राष्ट्रीय

रुक नहीं रहे बाइडेन के फाइटर जेट्स! ईरान के सैन्य ठिकानों पर फिर भारी बमबारी

22/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

जंग के बीच ईरान में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

20/07/2026
Next Post
gold recovered

अमौसी एयरपोर्ट पर 1.19 करोड़ का सोना बरामद, दो यात्रियों से पूछताछ जारी

यह भी पढ़ें

कोरोना वायरस

मुस्लिम धर्मगुरुओं की अनूठी पहल, सड़क पर थूकने के खिलाफ फतवा जारी

10/10/2020
पतिव्रता स्त्रियाँ

इन पांच स्त्रियों का नाम लेने मात्र से हो जाएगा आपका कल्याण

04/02/2022
kangna -arnab

मुखपत्र ‘सामना’ : देशद्रोही पत्रकार, सुपारीबाज कलाकार का समर्थन करना भी ‘हरामखोरी’

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version