• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IT रेड का पांचवां दिन: विद्युत अभियंता के घर जालौन पहुंची टीम

Writer D by Writer D
08/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जालौन, झाँसी
0
Raid

Raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी समेत चर्चित रियल स्टेट कारोबारियों पर पांचवें दिन भी आयकर विभाग ( IT Raid) की कार्रवाई जारी रही। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की टीम सपा के घर डेरा जमाए रहने वाले विद्युत अभियंता के घर जालौन पहुंच गई। यह भी चर्चा है कि अभियंता के पुत्र को भी रडार पर लिया जा सकता है। वह भी घनाराम इंफ्रास्ट्रक्चर में पार्टनर बताया जा रहा है। वहीं शिवा सोनी व वीरेंद्र राय के घर से आयकर विभाग की टीम की वापस जाने की भी खबर चर्चा में है।

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह से महानगर के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारियों के घर आयकर विभाग के अधिकारियों की कई टीमों ने 10 कारोबारियों के करीब 35 अलग अलग ठिकानों पर छापामार ( IT Raid) कार्रवाई शुरू कर दी थी। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। वहीं दूसरे दिन की कार्रवाई में कारोबारियों के बैंक एकाउंट व लॉकर की पड़ताल की भी जानकारी सामने आई। बताया गया कि कारोबारियों समेत उनके मिलने वालों के भी एकाउंट की जांच की गई। कई लॉकर सील किए गए। ऐसे आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट बैंकों में करीब 3 दर्जन एकाउंट खंगाले गए थे। तमाम एकाउंट में लेनदेन की अनियमितता भी पाई गई। इसके चलते कुछ एकाउंट व लॉकर सील भी किए गए थे।

तीसरे दिन सभी कारोबारियों की बीच कड़ी माने जा रहे सीए के घर के ताले तोड़कर जांच करने की बात सामने आई। सीए पहले दिन से ही घूमते हुए गायब हो गए थे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय बात करने के बाद अनुमति मिलते ही तीसरे दिन ताले तोड़कर जांच शुरू कर दी थी। चौथे दिन जांच में करोड़ों रुपये व करीब 4 किग्रा सोने का हिसाब किताब न मिलने की सूत्रों से जानकारी मिली थी। अब एक एक कर घनाराम इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मामला दिन ब दिन पेंचीदा होता जा रहा है। हालांकि इस मामले में किसी प्रकार की पुष्टि न तो अधिकारियों द्वारा की गई है और न ही कारोबारियों या उनके रिश्तेदारों द्वारा कोई बात बताई जा रही है। इसके इतर नगर में चर्चा जोरों पर है।

कई चिकित्सक व साहूकार रडार पर

बताया जा रहा है की आयकर विभाग धनाराम इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े हुए तमाम छोटे-बड़े पार्टनर रडार पर लिए है। एक एक कर सबकी कुंडली खंगालते हुए टीम आगे बढ़ रही है। आयकर विभाग की कार्रवाई से कइयों की नींद उड़ गई है तो कई भूमिगत हो रहे हैं। जबकि इन सबका लेखा जोखा टीम को देने वाला सीए सेठी का बंगला सबके लिए आफत बना हुआ है।

Tags: crime newsjalaun newsJhansi news
Previous Post

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले सिपाही समेत पांच गिरफ्तार

Next Post

गर्मियों में पुदीने का सेवन आपको रखेगा फिट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Keep fit to keep healthy by consuming mint in summer

गर्मियों में पुदीने का सेवन आपको रखेगा फिट

यह भी पढ़ें

आयरन से भरपूर पालक कई बीमारियों को रखता है दूर

19/12/2021
Rahul Gandhi once again targeted the Election Commission

‘मृत लोगों’ के साथ राहुल गांधी की चाय पर चर्चा, वीडियो शेयर कर EC को बोला थैंक्स

13/08/2025
Trishala Dutt

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने कहा- मैने गमों से दोस्ती कर ली….

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version