• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर सपने में आपको भी दिखाई देते हैं पूर्वज, तो जानें मतलब

Writer D by Writer D
11/09/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dreams

Dreams

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वप्न शास्त्र में अलग-अलग सपनों को लेकर कई उल्लेख मिलते हैं. जिनके आधार पर उनके शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में जानकारी एकत्रित कर सकते हैं. मनुष्य को सोते समय सपने दिखाई देना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन सपनों के कई मायने होते हैं. सपने (Dreams) हमें आने वाले समय और कई घटनाओं से सचेत भी करते हैं.

बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें सपने में अपने मृत पूर्वज दिखाई देते हैं. अगर आपको भी सपने में अपने मृत पूर्वज दिखाई देते हैं तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस विषय में भोपाल के रहने वाले पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा, ज्योतिष का क्या कहना है.

सपने में मृत पूर्वजों का दिखना

पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार किसी व्यक्ति को सपने में उनके मृत पूर्वज दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप उन्हें भूल चुके हैं, आपसे कोई बड़ी भूल हुई है और वे आपसे सपने के माध्यम से कुछ कहना चाहते हैं. यदि आप उनके इस संकेत को नहीं समझ पा रहे हैं तो माफी मांगते हुए अमावस्या के दिन नदी किनारे उनके नाम का दीपक जलाएं. और किसी गरीब को एक जोड़ी वस्त्र दान करें.

पितरों का हमारी तरफ हाथ बढ़ाते हुए दिखना

यदि सपने में हमारे पूर्वज हमारी तरफ हाथ बढ़ाते हुए दिख रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह हमारे जीवन में होने वाली समस्याओं से परेशान हैं और उन्हें कम करना चाहते हैं.

सपने में पितरों का कुछ मांगना

सपने में पूर्वज कुछ मांगते हुए नजर आ रहे हैं तो आप किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन पका कर खिला सकते हैं.

पितरों का सिर के पास खड़े होना

यदि सपने में पूर्वज सिर के पास खड़े हुए नजर आते हैं तो इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन की मुसीबतें कम होने वाली हैं. वहीं यदि पैरों के पास खड़े दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में मुसीबतें आने वाली हैं.

सिर पर हाथ फेरना

यदि आपके पूर्वज आपके सिर पर हाथ फेरते हुए नजर आते हैं तो इसका मतलब है कि वे आप से संतुष्ट हैं और आपको आशीर्वाद देना चाहते हैं.

दिख कर तुरंत गायब होना

यदि आपके सपने में पितरों का दिखकर तुरंत गायब होना दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में कुछ समस्या आने वाली है जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए.

सपने में पितरों का नाराज होना

यदि सपने में आपके पूर्वज नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं तो यह सपना पैतृक संपत्ति से जुड़े बड़े नुकसान को दर्शाता है.

साथ चलते हुए दिखाई देना

यदि आपके सपने में पूर्वज आपके साथ चलते हुए दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ हैं. आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है.

Tags: AstrologyAstrology tipsdreamspitru paksha
Previous Post

इस दिशा में ना रखें डस्टबिन, कर्ज और परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

Next Post

इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Next Post
Surya Grahan

इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.40 करोड़ के पार, 6 लाख से अधिक की मौत

18/07/2020
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

सपा किसी भी बड़े दल से चुनावी समझौता नहीं करेगी : अखिलेश

28/02/2021

18 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

18/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version