• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिला सूटकेस में बंद युवती का शव, मची सनसनी

Writer D by Writer D
19/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Aarushi Verma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर एक ट्रॉली बैग में युवती का शव (Dead Body) मिला है। सूचना पाकर पहुंचे एसपी देहात, सीओ महावन थानाध्यक्ष राया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है, मृतक युवती की उम्र करीब 22 वर्ष के लगभग है, ट्राली बैग में दो साड़ियां भी मिली हैं। युवती के शरीर पर चोटों के कई निशान भी हैं। सीने में छेद होने से उसकी गोली मारकर हत्या करने की आशंका भी पुलिस जता रही है। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी है।

यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर राया थाना क्षेत्र स्थित सरकारी कृषि फार्म के पास शुक्रवार दोपहर पुलिस को एक लाल रंग का ट्राली बैग पड़े होने की सूचना दी गई। ट्राली बैग में लाक नहीं थी, पुलिस ने उसे खोला, तो उसमें पालीथिन में लिपटी एक युवती का शव मिला। युवती ने काले रंग की टीशर्ट और एक प्लाजो पहन रखा है। उसके सीने में एक छेद है, इससे पुलिस उसकी गोली मारकर हत्या करने की आशंका जता रही है। युवती की नाक से भी खून निकला है, इससे उसका गला दबाने की भी आशंका है।

सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ महावन आलोक सिंह, एसपी देहात त्रिगुण बिसेन मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। लेकिन युवती की पहचान नहीं हो पाई है। एसपी देहात ने बताया कि युवती की फोटो आसपास के जिलों के थाने में भेजी गई है। जिस सर्विस रोड पर ट्राली बैग मिला, वह नोएडा से आगरा की ओर जाती है। ऐसे में युवती के नोएडा आदि से यहां लाकर फेंके जाने की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म नहीं लग रहा है। पहचान के लिए शव पोस्टमार्टम गृह पर रखवाया गया है। 72 घंटे के बाद पैनल से पोस्टमार्टम होगा, तब हत्या किससे की ये स्पष्ट होगा। युवती की हत्या आज ही सुबह की गई प्रतीत होती है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां आसपास सीसीटीवी भी नहीं है। ऐसे में पुलिस सर्विलांस के जरिए यहां के मोबाइलों की लोकेशन खंगालने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी देख रही है।

Tags: mathura news
Previous Post

बैंक से पैसे को गबन करने वाले गैंग करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने दबोचा

Next Post

कुएं में गिरी दो सगी बहनें, पानी में डूबकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Drowned

कुएं में गिरी दो सगी बहनें, पानी में डूबकर मौत

यह भी पढ़ें

Voting

Lok Sabha Election: यूपी में एक बजे तक 35.73% मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा सबसे पीछे

26/04/2024
vastu tips

आइये जानें घर में तिजोरी रखने की कौन सी जगह है सही?

10/06/2021
Drug dealer's family missing

तीन माह से लापता दवा कारोबारी का परिवार मिला, इस शहर में मिले घर के सदस्य

08/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version