• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधिवक्ता के निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
14/10/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Dead Body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में गुरुवार को एक युवक का शव (Dead Body) पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि आस-पास के लोग दुर्गन्ध आने के बाद जब वहां पहुंचे तो युवक के शव की जानकारी हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। हालांकि मौत की वजह बीमारी प्रतीत हो रही है।

कल्याणपुर के बालाजीपुरम मकड़ी खेड़ा निवासी शिव कुमार उर्फ बेसन कश्यप उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र सीताराम कश्यप विगत कुछ दिनों से वह इधर-उधर घूमता रहता था और वहीं पास में स्थित अधिवक्ता आलोक के निर्माणाधीन मकान में सो जाता था। हालांकि वर्तमान में उस मकान में कोई रहता नहीं था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को आलोक के घर से दुर्गन्ध आने लगी। आस-पास के लोगों ने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है जो सड़ चुका है। यह देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। इसी बीच उसके पहचान वाले पहुंचे और शिनाख्त किया और उसके परिजनों को खबर दी गई। पुलिस शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

कल्याणपुर प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आस-पास के लोगों कहना है कि वह विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और इधर-घूमता था और रात में यही सो जाता था। उसकी मौत कब हुई और कैसे हुई इस राज से पर्दा अन्त्य परीक्षण के बाद ही उठ पायेगा। हालांकि प्रथम दृष्टया मृत्यु की वजह बीमारी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: kanpur news
Previous Post

युवक की हत्या का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Next Post

आम जनता से भेंट कर सीएम धामी ने सुनी समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
CM Dhami

आम जनता से भेंट कर सीएम धामी ने सुनी समस्याएं

यह भी पढ़ें

दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, असलहा बरामद

02/11/2021
Navratri

चैत्र नवरात्र में इस विधि से करें घटस्थापना, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

09/04/2024
baby

महिला ने दिया चार नवजात बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version