• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, SSI समेत छह पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
attacked on police team

attacked on police team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले अटरिया थाना क्षेत्र के शंकरपुर कलवारी गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपित के घर वालों ने जानलेवा हमला कर दिया। यही नहीं, पुलिस का सरकारी वाहन भी तोड़ डाला है। हमले में एसएसआइ समेत छह पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। साथ ही आरोपित के माता-पिता, बहन समेत परिवार के दस लोगों को भी चोटें आई हैं। पकड़ में आया आरोपित भी हमले के बीच मौका पाकर पुलिस की पकड़ से भागने में सफल रहा है।

मामला सोमवार रात का है। बताया जा रहा है कि अटरिया थाने की पुलिस टीम एसएसआइ दीपक पांडेय के नेतृत्व में आरोपितों को गिरफ्तार करने को निकली थी। टीम पहले बौनाभारी गई, जहां आरोपित देवानंद मिश्र पुलिस को नहीं मिला। खाली हाथ लौट रही पुलिस एक ही मामले से जुड़े अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने को शंकरपुर कलवारी गांव पहुंची थी। यहां पर पुलिस ने आरोपित निर्मल मिश्र के घर दबिश दी। निर्मल मिश्र के बेटे विपिन मिश्र को दबोचने में सफल भी हुई। मुकदमे में आरोपित विपिन मिश्र को छुड़ाने को लेकर पुलिस टीम व उसके घर-परिवार वालों से कहासुनी होने लगी। इस बीच आरोपित विपिन मिश्र पुलिस की पकड़ से भाग निकला। आरोपित के भाग जाने पर पुलिस कर्मी उसके परिवार वालों से नाराजगी जाहिर कर रहे थे। जिस पर आरोपित विपिन के घर वाले मारपीट पर अमादा हो गए। यही नहीं, आरोपित विपिन के परिवार के लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडा व ईंटा-अध्धा से हमला भी बोल दिया। इसमें एसएसआइ दीपक पांडेय, दारोगा जितेंद बहादुर सिंह, कांस्टेबल राजकुमार यादव, विश्वजीत व महिला कांस्टेबल चेतना रानी व किरन यादव घायल हुए हैं। हमलावरों ने पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसमें आरोपित की कार का शीशा भी टूट गया है। इसी तरह आरोपित विपिन मिश्र व उसके परिवार में पिता निर्मल मिश्र व मां सुशीला, बहन पिंकी भी घायल हुई हैं। ईंटा-अध्धा व डंडा लगने से आरोपित के घर के पड़ोस के दिलीप मिश्र, प्रिंस मिश्र, अशोक मिश्र, रामलली, सरिता व सुनीता घायल हुई हैं।

रात में ही सीओ भी पहुंचे शंकरपुर कलवारी: आरोपितों के परिवारजन की तरफ पुलिस टीम पर हमले की खबर पाकर सीओ सिधौली राजू कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन, तब तक सभी आरोपित फरार हो गए थे। सीओ ने बताया, पुलिस पर हमले के आरोप में मुकदमा लिखा गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

आठ आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस: थानाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया, आठ आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। इसमें आरोपित निर्मल मिश्र व उसका बेटा विपिन मिश्र फरार हो गया है, जबकि विपिन मिश्र के घायल परिवार व पड़ोस के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि बौनाभारी निवासी अंजनी मिश्र ने कुछ दिन पहले गांव के देवानंद मिश्र और शंकरपुर कलवारी के निर्मल मिश्र व उसके आरोपित बेटे विपिन मिश्र के विरुद्ध मुकदमा लिखाया था। इन पर बलवा, धमकी व जानलेवा हमले का मुकदमा है।

पुलिस कर्मियों समेत 14 घायलों का हुआ मेडिकल: सिधौली सीएचसी में एसआइएस दीपक पांडेय, दारोगा जितेंद बहादुर सिंह, कांस्टेबल राजकुमार यादव, विश्वजीत व महिला कांस्टेबल चेतना रानी व किरन यादव का मेडिकल हुआ है। आरोपित के परिवार में मां सुशीला, बहन पिंकी मिश्रा, पड़ोस के दिलीप मिश्र, प्रिंस मिश्र, अशोक मिश्र, सरिता, रामलली व सुनीता का मेडिकल कराया गया है। सभी घायलों के सामान्य चोटें बताई जा रही हैं।

Tags: crime newsdeadly attacked on police teamsitapur policeup newsup police
Previous Post

इस राज्य ने 1 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, विकेंड पर जारी रहेगी सख्त पाबंदियां

Next Post

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक कॉन्स्टेबल शहीद, पुलिसकर्मी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Explosion

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक कॉन्स्टेबल शहीद, पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

attack on the Forest Department team

बरेली : चार साल की मासूम का रेप के बाद की थी हत्या, भीड़ ने की पीट-पीट कर हत्या

05/11/2020

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने मनाई दिवाली, बच्चों को दिए गिफ्ट और चॉकलेट

04/11/2021
रामविलस पासवान का निधन

रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version