• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता की कार को ट्रक ने 700 मीटर तक घसीटा, दो बार मारी टक्कर

Writer D by Writer D
08/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
Devendra Singh Yadav

Devendra Singh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव (Devendra Singh Yadav) पर रविवार रात एक जानलेवा हमला हुआ।  एक बेकाबू ट्रक ने पहले कार को टक्कर मारी, फिर उसे घसीटते हुए 700 मीटर तक ले गया। उसके पीछे-पीछे चिल्लाते हुए लोग दौड़ते हुए वीडियो बनाते रहे। कार के ठीक आगे एक बाइक भी फंसकर घिसटती हुई चली गई।

स्पीड इतनी तेज थी कि गाड़ियों की रगड़ से चिंगारी निकल रही थी। रविवार शाम भदावर हाउस के सामने एक बेकाबू ट्रक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी फिर कार को। कार में सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव बैठे थे। वह अपने घर करहल रोड जा रहे थे। घटना में जिलाध्यक्ष को खरोंच तक नहीं आई। बाइक सवार घायल हुआ है।

देवेंद्र सिंह यादव (Devendra Singh Yadav) ने कहा, “मैं सपा कार्यालय से घर जा रहा था। भदावर हाउस के पास पीछे से ट्रक आ रहा था। आगे हम चल रहे थे। पहले ट्रक ने हल्की-सी टक्कर मारी। हमने गाड़ी आगे बढ़ा दी। इसके बाद दोबारा ट्रक ने टक्कर मारी।

हाईटेंशन तार की चपेट में आए जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़िए, 5 झुलसे

इससे हमारी गाड़ी घूम गई। उसके बाद ट्रक गाड़ी को घसीटते हुए ले गया। ट्रक चालक ने गाड़ी बैक करके दो बार टक्कर मारी। हमारी गाड़ी 700 मीटर घसीटते हुए गई। हमारी हत्या करने की साजिश रची गई थी। इसमें किसी न किसी का हाथ है।”

मामले में कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा, “ट्रक को कब्जे में लिया है। ड्राइवर भी गिरफ्तार है। उसकी पहचान विनय यादव के रूप में हुई है। वह इटावा के चौबिया का रहने वाला है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

Tags: accident newsDevendra Singhmainpuri news
Previous Post

फटाफट डिलीट कर दें ये ऐप्स, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Next Post

आर्यन ने शाहरुख के साथ किया कुछ ऐसा, हर कोई कर रहा तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post
Aryan Khan

आर्यन ने शाहरुख के साथ किया कुछ ऐसा, हर कोई कर रहा तारीफ

यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित, देखें कब-कब होगी आपकी परीक्षा

10/02/2021
CM Vishnu Dev Sai

CM साय ने अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक “जीएसटी लॉ मैनुअल 2025” का किया विमोचन

11/06/2025
section 144 imposed

राजस्थान में धारा 144 लागू, पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version