• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध हथियारों के मामले में STF को मिली बड़ी कामयाबी, सौदागर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/10/2023
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रूद्रपुर/नैनीताल। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को उत्तराखंड में अवैध शस्त्रों के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की कुमाऊं इकाई ने अवैध हथियारों के एक बड़े सौदागर को गिरफ्तार (Arrested) कर उसके कब्जे से कई अवैध हथियार बरामद किये हैं।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आयुष अग्रवाल के अनुसार एसटीएफ को गदरपुर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शस्त्रों की तस्करी के संबंध में गोपनीय सूचना मिली थी। एसटीएफ की एक टीम लगातार इस पर नजर बनाये रखी। साथ ही सही मौके की तलाश में लगी रही।

टीम को शुक्रवार को अवैध हथियारों की बड़ी खेप की सूचना मिली। इसके बाद गदरपुर पुलिस के साथ एसटीएफ की एक टीम ने खुशालपुर गांव के एक घर पर कार्यवाही करते हुए पांच आधुनिक शस्त्र बरामद किये।

मौके पर आरोपी बचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अवैध शस्त्रों का बड़ा सौदागर है। वह पिछले बीस वर्षों से अवैध हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में लगा है। वह उत्तराखंड के अलावा उप्र, हरियाणा और पंजाब में अवैध हथियारों की आपूर्ति करता है।

टीम को जांच में पता चला कि आरोपी उत्तराखंड-उप्र की सीमा से सटे कलकती के जगंल में अवैध असलाह बनाने काम करते हैं। उनके हथियारों की उप्र में बड़ी मांग है। अभी तक वह विभिन्न राज्यों में 1000 से अधिक अवैध हथियारों की आपूर्ति कर चुका है।

एसटीएफ को आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। उसके खिलाफ गदरपुर पुलिस थाना में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आरोपी के कब्जे से दो देशी शार्ट गन/पोनिया, तीन तमंचे बरामद हुए हैं। एसटीएफ आरोपी को पांच साल पहले भी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार (Arrested) कर चुकी है।

Tags: crime newsNainital newsUttarakhand News
Previous Post

नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

Amazon Great Indian Festival: स्मार्टफोन पर 75 फीसदी तक का डिस्काउंट, जानें अन्य ऑफर्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post

Amazon Great Indian Festival: स्मार्टफोन पर 75 फीसदी तक का डिस्काउंट, जानें अन्य ऑफर्स

यह भी पढ़ें

श्रीरामजन्म भूमि पूजन

राम मंदिर की नींव में पड़ेगी संघ मुख्यालय नागपुर और दिल्ली के 11 स्थानों की मिट्टी

25/07/2020

नीट परीक्षा स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छात्र

29/09/2021
Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, SC ने बढ़ाई अंतरिम जमानत

24/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version