• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस फिल्म को देखने की मिली ऐसी सजा, जानकर रूह कांप जाएगी

Writer D by Writer D
06/12/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Kim Jong Un

Kim Jong Un

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नॉर्थ कोरिया में हाईस्कूल के दो नाबालिग छात्रों को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया, क्योंकि उन्होंने दक्षिण कोरियाई फिल्म (South Korean film) देखी थी और अपने दोस्तों को देखने के लिए भी शेयर की थी। दरअसल, साल 2020 में नॉर्थ कोरिया में साउथ कोरियन संगीत और फिल्म या ड्रामा देखने या दूसरों को देखने के लिए शेयर करने पर बैन लगाया जा चुका है। ऐसे में अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस आरोप में पकड़े गए दोनों छात्रों की भीड़ के सामने गोली मारकर हत्या की गई है। शासन की ओर से इस तरह की सजा देकर यह संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया कि सख्त कानूनों के खिलाफ जाकर कोई काम करेगा तो उसका यही हश्र किया जाएगा।

साउथ कोरिया से है बड़ी दुश्मनी

दरअसल, साउथ कोरिया बेशक नॉर्थ कोरिया से सटा हुआ है, लेकिन दोनों देशों में कट्टर दुश्मनी है। इसी वजह से नॉर्थ कोरिया में खासतौर पर साउथ कोरिया को लेकर कई सख्त नियम भी बनाए गए हैं।

रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, दक्षिण कोरियाई फिल्म (South Korean film) देखने और उसे लोगों में साझा करने की वजह से जिस तरह की सजा इन दोनों छात्रों को दी गई है, ऐसी सजा किम-जोंग उन सरकार में भी काफी कम देखने को मिलती है।

लोगों के बीच छात्रों को मारी गई गोली

रिपोर्ट की मानें तो साउथ कोरियन फिल्म देखने और उसे लोगों में बांटने के आरोपी छात्रों को सजा देने के लिए एक एयरफील्ड में ले जाया गया। वहां पहले ही स्थानीय लोगों को जबरन बुलाया गया था। लोगों के सामने ही छात्रों की गोली मारकर जान ले ली गई।

अक्टूबर में पकड़े गए थे छात्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी साल अक्टूबर महीने के शुरुआती दिनों में ही इन छात्रों को साउथ कोरियन (South Korean film) ड्राम देखने और इन्हें लोगों तक पहुंचाने के आरोप में पकड़ा गया था। जब छात्रों को पकड़ा गया तब तक वे काफी संख्या में साउथ कोरियन और अमेरिकन टेलिविजन शो देख चुके थे।

जब वे अपने दोस्तों के साथ इन्हें शेयर कर रहे थे, उसी दौरान पकड़े गए। जिसके बाद इन छात्रों पर सख्त कानून लागू हुआ और अब इन्हें सजा-ए-मौत दे दी गई।

मालूम हो कि साल 2020 में नॉर्थ कोरिया के शासन की ओर से साउथ कोरियन संगीत और फिल्मों को लेकर सख्त फरमान जारी किया गया था। जिसके अनुसार, अगर कोई साउथ कोरियन फिल्मों को लोगों तक फैलाने के लिए जिम्मेदार होगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

Tags: # world newsinternational NewsNorth KoreaSouth Korean film
Previous Post

55 फुट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेसक्यू जारी

Next Post

पंखे और थर्माकोल बनाने की चार मंजिला फैक्टरी में लगी भीषण आग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
massive fire

पंखे और थर्माकोल बनाने की चार मंजिला फैक्टरी में लगी भीषण आग

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चुनावी आपाधापी के बीच बच्चों संग खेला फुटबाल

30/01/2022

फौलादी शरीर पाने के लिए इनका करें सेवन 

10/09/2025
Mokshada Ekadashi

परिवर्तिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान, घर में नहीं होगी धन-धान्य की कमी

12/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version