• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धालुओं को गौरव की अनुभूति दे रही महाकुम्भ की सजावट

Writer D by Writer D
03/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में सनातन धर्म के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को भव्य बनाने के लिए योगी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। देश और दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं का यहां पहंचना शुरू हो गया है और जो चीज उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित और गौरव की अनुभूति प्रदान कर रही है वो है यहां सी सजावट। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के लिए पूरे प्रयागराज को विभिन्न माध्यमों से सजाया गया है। विभिन्न भाषाओं में साइनेजेस लगाए गए हैं, जबकि थीमैटिक लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, स्तंभ, थीमैटिक इस्टॉलेशन समेत कलाकृतियों और म्यूरल पेंटिंग्स से शहर की सजावट की जा रही है। महाकुम्भ के दौरान त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे श्रद्धालुओं को यह सजावट एक यादगार अनुभव प्रदान कर रही है।

विभिन्न भाषाओं में सुविधाजनक साइनेजेस स्थापित

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे प्रयागराज में बड़ी संख्या में साइनेजेस लगाए गए हैं, जो विभिन्न भाषाओं में हैं। इनमें सिटी एरिया में 610 तो मेला एरिया में 800 साइनेजेस लगाए जा रहे हैं। सिटी एरिया में साइनेज लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि मेला एरिया में भी 90 प्रतिशत से ज्यादा साइनेज लगाए जा चुके हैं और तेजी से साइनेजेस लगाने का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। यह साइनेजेस पीडब्ल्यूडी की ओर से लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से समस्त भाषायी पर्यटक और श्रद्धालु अपने नियत स्थान पर पहुंचने में सक्षम हो रहे हैं।

सजावट में दिख रही संस्कृति की झलक

इसी तरह, शहर को सजाने के लिए विभिन्न कार्य पूरे हो रहे हैं। इसमें नगर निगम द्वारा थीमैटिक लाइटिंग के कार्य को पूरी गति से अंजाम दिया जा रहा है। पूरे शहर में कुल 3540 थीमैटिक लाइटिंग के पोल्स में से 95 प्रतिशत को लगा दिया गया है। बाकी कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसकी चमक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वहीं, पर्यटन विभाग द्वारा सभी 8 लोकेशंस पर फसाड लाइटिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जारी हो रहे छह रंग के ई-पास

इस फसाड लाइटिंग से धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों की आभा दोगुनी हो गई है। सीएंडडीएस द्वारा 84 स्थलों पर स्तंभ लगाए जा रहे हैं, जो 90 प्रतिशत से ज्यादा लग भी चुके हैं। यह स्तंभ सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा सभी चार स्थलों पर थीमैटिक इंस्टॉलेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

यादगार बन रहा अनुभव

मेला क्षेत्र को अद्भुत छवि देने के लिए प्रयासरत प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से भी विभिन्न सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए हैं। इसमें 15 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा एरिया में कलाकृतियां लगाई गई हैं। कलाकृतियों के साथ-साथ म्यूरल पेंटिंग की जिम्मेदारी भी मेला प्राधिकरण की है, जिसे प्राधिकरण सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है।

पूरे मेला क्षेत्र समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर कुल 0.33 लाख स्क्वायर फीट में म्यूरल पेंटिंग का कार्य समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इससे पूरे मेला क्षेत्र की आभा अलग ही दिखाई दे रही है, जो श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बना रही है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025
Previous Post

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जारी हो रहे छह रंग के ई-पास

Next Post

मेला क्षेत्र में शिविरों को मिलेंगी सभी सुविधाएं, तीन-तीन बार किया जाएगा सत्यापन

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Next Post
Maha Kumbh

मेला क्षेत्र में शिविरों को मिलेंगी सभी सुविधाएं, तीन-तीन बार किया जाएगा सत्यापन

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

तारापुर हाट बाजार में लगी भीषण आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान

29/03/2021
Mahesh Bhatt son Rahul Bhatt

महेश भट्ट के बेटे राहुल ने बताया था- उन्होंने कभी मुझे अपना बेटा नहीं माना

14/09/2020

दस पशुओं की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर की जाए कार्रवाई : मुस्तफा हुसैन

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version