• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Deepotsav 2023: थ्री डी में दिखेगा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर

Writer D by Writer D
09/11/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन सातवें दीपोत्सव (Deepotsav) को भव्यता प्रदान करने के लिए 3डी इंपैक्ट आधारित राम मंदिर मॉडल (Ram Mandir Model) का निर्माण कर 1,08,000 दीए प्रज्वलित करेगा। इसके लिए राम की पैड़ी के घाट नम्बर 10 पर प्रभु श्रीराम मन्दिर के माॅडल को दीए से उकेरा जायेगा। सांस्कृतिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक कथानक पर आधारित इस भव्य मंदिर मॉडल में प्रभु श्रीराम को विजयी मुद्रा में अयोध्या में प्रवेश करते हुए दर्शाया जायेगा। यह निश्चित ही विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ते हुए जनसामान्य को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

विवि की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए फाइन आर्ट्स विभाग के 150 छात्राओं ने भव्य मंदिर मॉडल को उकेर दिया है। इसमें दीए सजाने के बाद दीपोत्सव (Deepotsav) के दिन प्रज्ज्वलित किया जायेगा।

संयोजिका डॉ सरिता द्विवेदी की देखरेख में विभागीय शिक्षकों डॉ रीमा सिंह, सरिता सिंह, आशीष प्रजापति, डॉ अलका श्रीवास्तव राम की पैड़ी के घाट 10 को गेरुआ रंग में मंदिर मॉडल से संबंधित 60 ब्लॉकों के रेखांकन का कार्य पूर्ण किया गया है।

आर्ट्स विभाग की डॉ रीमा सिंह ने बताया कि मंदिर मॉडल के रंगाकन का कार्य अवध की लोक कला से प्रेरित रही है, जिसके अंतर्गत गेरू एवं सफेद रंग के द्वारा चित्रांकन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण का निर्धारण ज्यामितीय विधि से बहुत ही आकर्षक विधि से निर्धारित किया गया है। भव्य मंदिर मॉडल में मुख्य प्रवेश द्वार के साथ वास्तुकला आधारित 11 द्वार का निर्माण किया गया है।

सीएम ने किए हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन

ललित कला विभाग के समन्वयक में प्रो विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योगी सरकार के विशिष्ट सहयोग से 3डी इंपैक्ट पर आधारित राम मंदिर मॉडल का निर्माण लगभग 1,08,000 दीए प्रज्वलित किए जायेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान होगा।

Tags: 7th Deepotsavayodhya newsdeepotsavDeepotsav 2023
Previous Post

राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया

Next Post

त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप संवर रही धर्मनगरी अयोध्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Deepotsav

त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप संवर रही धर्मनगरी अयोध्या

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क किनारे ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मां-बेटे की मौके पर मौत

12/09/2021
fire

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

10/07/2022
तीरथ सिंह रावत Tirath Singh Rawat

तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड नए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version