• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली रेप-हत्या केस: श्मशान के पुजारी और साथी ने की मासूम के साथ हैवानियत

Writer D by Writer D
14/08/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय राजधानी के पुराने नांगली गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। श्मशान घाट के पुजारी और उसके एक साथी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अंतिम समय में आरोपियों ने उन्हें बच्ची के शव को देखने भी नहीं दिया था। पुलिस को श्मशान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिले है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बच्ची श्मशान के अंदर जा रही है।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंडित राधेश्याम व एक अन्य आरोपी ने बच्ची के साथ श्मशान घाट में दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के दौरान इन्होंने बच्ची के मुंह को कड़ाई से दबाए रखा था। इससे बच्ची बेहोश जैसी हो गई थी। ये खुलासा आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के अफसरों के सामने पूछताछ में किया है। दो अन्य आरोपियों ने मुख्य आरोपियों का साथ दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्य आरोपी पंडित राधेश्याम रंगीन मिजाज का है। वह पहले भी छेड़छाड़ आदि करता रहा है। मगर मामले श्मशान घाट में ही रफा-दफा हो गए और पुलिस तक नहीं गए थे।

अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार उनके पास बच्ची के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि कुछ नहीं है। ऐसे में पोस्टमार्टम से संबंधित सबूत नहीं मिल सकते। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके बावजूद उनके पास परिस्थितिजन्य साक्ष्य बहुत हैं। इन्हीं साक्ष्यों पर केस आगे चलेगा।

लगातार 28वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंडित राधेश्याम तीन मोबाइल फोन रखता था। एक एनरॉयड्र फोन भी था। इस फोन में सिम नहीं था। उसमें वह अश्लील वीडियो रखता था। वारदात के बाद इसने इस फोन को तोड़ कर चिता में जला दिया था। आरोपी को डर था कि मोबाइल की वजह से वह पकड़ा जाएगा, इस कारण उसने मोबाइल को चिता में फेंककर जला दिया था।

अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार पंडित राधेश्याम ने मोबाइल को चिता में मोबाइल को इस तरह फेंका था कि वह चिता के पास गिरा था। इससे मोबाइल के कुछ पार्ट चिता से कुछ दूर चले गए थे। इस कारण ये पार्ट जले नहीं थे। अपराध शाखा की फोरेंसिक टीम ने चिता से ये पार्ट बरामद कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने चिता से मोबाइल पार्ट मिलने की रिपोर्ट दे दी है।

बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी राधेश्याम ने उन्हें बच्ची के शव के पास जाने नहीं दिया और न ही शव को देखने दिया था। आरोपियों ने उन्हें पुलिस का डर दिखाकर डरा-धमका दिया था। उन्होंने परिजनों को ये भी कहा था कि घर जाकर वह किसी को बच्ची के बारे में कुछ न बताए।

पुलिस को श्मशान घाट के सामने एक झुग्गीनुमा मकान में सीसीटीवी कमैरों की फुटेज मिली है। इस फुटेज में बच्ची 5.15 बजे श्मशान घाट के अंदर जा रही है। उसके हाथ में पानी की बोतल आदि कुछ नहीं है। आरोपी करीब 6.30 बजे बच्ची की मां को बुलाने गए थे। करीब 10-15 मिनट बाद बच्ची का पिता श्मशान घाट आ गया था।

Tags: delhi canttDelhi Hindi Samachardelhi newsdelhi news in hindiDelhi PolicedisclosureexclusiveLatest Delhi News in Hindiदिल्ली में अपराध
Previous Post

लगातार 28वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव

Next Post

चुनाव से पहले 7.5 लाख मानदेय कार्मिकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
DMK leader Udhayanidhi Stalin arrested.
Main Slider

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु में सियासी बवाल

04/08/2026
Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
Next Post
ATS commando centre

चुनाव से पहले 7.5 लाख मानदेय कार्मिकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार

यह भी पढ़ें

अभिषेक बनर्जी Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी ने खोला दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ मोर्चा, कहा- अब तो वहां ICU में चले जायेंगे

14/02/2021
indo-nepal border

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से 48 घंटे पहले सील होगी नेपाल सीमा

12/04/2021
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा रहेगी अभेद्य

गणतंत्र दिवस पर राजधानी की सुरक्षा रहेगी अभेद्य, हजारों सशस्त्र जवान तैनात

25/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version