• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोली- यूपी पुलिस ने फाड़े मेरे कपड़े  

Desk by Desk
02/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को ग्रेटर नोएडा से आगे नहीं बढ़ने दिया। लेकिन राहुल गांधी हाथरस जाने पर अड़ गए थे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन ने यूपी पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि यूपी पुलिस ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुकी करना शुरू कर दिया। करीब 200 से 300 से पुलिसकर्मियों ने धावा बोल दिया और लोगों के कपड़े तक फाड़ डाले। उनका आरोप है कि यूपी पुलिस ने उनके भी कपड़े फाड़े हैं।

भारत और अन्य गरीब देशों के लिए तैयार होगी 200 करोड़ डोज

कांग्रेस के कई नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर अमृता धवन के फटे कपड़ों की फोटो को साझा की है। हालांकि, नोएडा पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। नोएडा की डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि इस पूरे प्रदर्शन में मैं वहां पर मौजूद थी। वहां पर भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं। नोएडा पुलिस द्वारा इस प्रकार का कोई भी कार्य किसी भी महिला की मर्यादा के खिलाफ नहीं किया गया है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस पीड़िता के परिजनों से मिलने उनके घर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा में रोक दिया जहां उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ काफी देर तक बहस भी हुई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठियां भी चलाईं। पुलिस ने राहुल गांधी से भी धक्का-मुक्की की। वे जमीन पर गिर गए। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।

पूर्व IAS अधिकारी नेतराम की बढ़ी मुश्किलें, बेनामी संपत्तियों को अटैच करेगा ईडी

इस बीच, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में इन लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं। मुकदमा गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से ही दर्ज किया गया है।

Tags: congress protestHathras Gangrape Casehathras newshathras police on alertrahul gandhi and priyanka likely to visit hathrasRahul-Priyanka in custodyमहिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवनराहुल-प्रियंका हिरासत में
Previous Post

पेट्रोल के दाम दसवें दिन भी स्थिर, डीजल के कीमतों में गिरावट, जानें आज का रेट

Next Post

राष्ट्रपिता की 151वीं जयंती, राजघाट पर पीएम मोदी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
Next Post
गांधी जयंती

राष्ट्रपिता की 151वीं जयंती, राजघाट पर पीएम मोदी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

यह भी पढ़ें

Dog Crying

इस जानवर का रोना देता है यह संकेत, हैरान कर देगी वजह

14/04/2025
Wasim Rizvi

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर लगा दुष्कर्म का आरोप

22/06/2021
cm yogi

दंगाई समाज के लिए खतरा बनेंगे तो सरकार उनके लिए खतरा बनेगी : योगी

02/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version