• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP ऑफिस में तोड़फोड़, पीएम मोदी और सीएम योगी के फाड़े पोस्टर

Writer D by Writer D
11/09/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों के बीच अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी के भाजपा कार्यालय में कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पास्टर फाड़ दिए।

बता दें कि लोधा में राजा महेंद्र प्रताप के नाम से स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ आ रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियां चल रही थीं कि इसी बीच भुजपुरा के रहनेवाले बाबू और उनका भाई सद्दीक कुछ लोगों के साथ भाजपा कार्यालय में आए और भाजपा के कार्यकर्ताओं से मारपीट की।

उन्होंने यहां लगे पीएम और सीएम के पोस्टर फाड़ दिए और कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के संबंध में कोतवाली में बाबू और सद्दीक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी ने भुजपुरा में अपना नया कार्यालय बनाया है। बृहस्पतिवार देर शाम इस कार्यालय की शुरुआत की गई. सैफी इस कार्यालय में भाजपा नेता संजय शर्मा के साथ पीएम की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे थे।

आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, छह झुलसे

करीब 11 बजे बैठक खत्म होने के बाद तनवीर सैफी और 5-6 कार्यकर्ता कार्यालय में बैठे थे। सैफी का आरोप है कि इसी दौरान इलाके का बाबू और उसका भाई सद्दीक आदि वहां आए और उन्होंने कार्यालय का सामान इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। सीएम-पीएम के पोस्टर फाड़ दिए। विरोध करने पर तनवीर के साथ मारपीट की और कहा कि अगली बार अगर यहां भाजपा की बैठक हुई तो कार्यालय को बम से उड़ा देंगे।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर उससे पहले हमलावर भाग निकले। इस मामले में तनवीर की तहरीर पर कोतवाली में बाबू और सद्दीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags: aligarh newsAligarh News in HindiAligarh News Todayअलीगढ़ न्यूजअलीगढ़ समाचार
Previous Post

आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, छह झुलसे

Next Post

सरेराह हिस्ट्रीशीटर अन्नू की गोली मारकर हत्या, तीन लोग हिरासत में लिए गए

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

सरेराह हिस्ट्रीशीटर अन्नू की गोली मारकर हत्या, तीन लोग हिरासत में लिए गए

यह भी पढ़ें

Six killed in drone attack on hospital

ड्रोन ने बनाया अस्पताल को निशाना, हमले में छह की मौत , 15 घायल

31/05/2025
voting

UP Election: 11 बजे तक 21.39 फीसदी हुआ मतदान

27/02/2022
Arrested for abetment to suicide

पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कुछ देर बाद पिता ने भी जहर खाकर दे दी जान

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version